Advertisment

Babbar Khalsa ने किया था हरियाणा पुलिस पर हमला, अब दे डाली यह धमकी

सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बब्बर खालसा ने कहा है कि जालिमों को ऐसे ही सबक सिखाया जाएगा। दिल्ली मजबूत होगी, जल्द ही सिख सिरों के साथ आ रहे हैं। 

author-image
Dhiraj Dhillon
बब्बर खालसा इंटरनेशनल

Photograph: (Google)

चंडीगढ़, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

हरियाणा से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। कैथल जिले में हरियाणा पुलिस हुआ ग्रेनेड हमला बब्बर खालसा ने किया था। बता दें कि रविवार को कैथल जिले की पंजाब से लगती अजीमगढ़  पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। विस्फोटक की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। इस हमले में कोई हताहत भी नहीं हुआ था लेकिन पुलिस चौकी पर हमला पुलिस के इकबाल पर हमला था, इसलिए हरियाणा पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और मामले की जांच कर अहम तथ्य जुटाने के बाद दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।

बब्बर खालसा ने ली हमले की जिम्मेदारी

बुधवार को पुलिस चौके पर किए गए हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा नामक आतंकी संगठन ने ली है। बब्बर खालसा ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में लिखा है कि हरियाणा के जिनगढ़ में पुलिस चौकी पर हुए हमले की हम जिम्मेदारी लेते हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट में दिल्ली आने की धमकी भी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है ‌कि जालिमों को ऐसे ही सबक सिखाया जाएगा। दिल्ली मजबूत होगी, जल्द ही सिख सिरों के साथ आ रहे हैं। 

Advertisment

बब्बर खालसा के बारे में जानें

भारत में बब्बर खालसा इंटरनेशनल एक प्रतिबंधित संगठन है। 1978 में अस्तित्व में आए इस संगठन का उद्देश्य खालिस्तान के रूप में अलग सिख राष्ट्र की स्थापना करना था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संगठन को बैन किया हुआ है। भारत सरकार इसे गैर कानूनी संगठनों में मानती है, यह संगठन भारत की सुरक्षा के ल‌िए खतरा बना हुआ है। इस समय संगठन की बागडोर बधावा सिंह बब्बर के हाथों में है। वह इस संगठन को पाकिस्तान से संचालित कर रहा है। भारत के अलावा कई अन्य देशों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल प्रतिबंधित है। पुलिस चौकी पर हमले के बाद हरियाणा पुलिस अलर्ट है। इसके साथ दिल्ली में भी सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है।

 

Advertisment
Advertisment