Advertisment

Odisha sexual harassment case: पीड़िता की AIIMS में मौत, सीएम बोले- सख्त सजा देंगे

ओडिशा के बालासोर में यौन उत्पीड़न पीड़िता छात्रा की आत्मदाह के बाद एम्स में मौत। सीएम माझी और राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख। जानें पूरी घटना, जांच और कार्रवाई का अपडेट।

author-image
Dhiraj Dhillon
Case of student self immolation in Balasore
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। ओडिशा में बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज की उस छात्रा का आखिरकार एम्स भुवनेश्वर में सोमवार देर रात निधन हो गया, जिसने यौन उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर आत्मदाह कर लिया था। 95 प्रतिशत जली अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया था। तीन दिन चले इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। 
उप-मुख्यमंत्री प्रावती परिदा ने बताया कि छात्रा की मौत सोमवार रात करीब 11:45 बजे हुई। डॉक्टरों की टीम ने लगातार तीन दिनों तक जान बचाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बहुत गंभीर थी।

मुख्यमंत्री माझी का बयान: “दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा”

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा, “सरकार हर जिम्मेदारी निभा रही है। लेकिन अफसोस है कि छात्रा को नहीं बचा सके। मैं सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे चुका हूं।” उन्होंने पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

12 जुलाई को किया था आत्मदाह

पीड़िता, बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जिसने कॉलेज के एचओडी समीरा कुमार साहू पर यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगा ली थी। आत्मदाह से पहले उसने कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप घोष से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने उसे शिकायत वापस लेने की सलाह दी। यह खुद घोष ने स्वीकार किया था।

प्राचार्य और प्रोफेसर निलंबित, गिरफ्तार

घटना के बाद सरकार ने प्राचार्य दिलीप घोष और आरोपी प्रोफेसर समीरा साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। घोष को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। जांच के तहत सभी जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की समीक्षा की जाएगी।

देखने पहुंची थीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

Advertisment
इस घटना से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी व्यथित दिखीं। सोमवार को उन्होंने एम्स के बर्न यूनिट का दौरा कर छात्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की। छात्रा के भाई ने बताया कि राष्ट्रपति भावुक हो गई थीं और उन्होंने बहन के ठीक होने की कामना की थी। घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ताओं ने एम्स में विरोध प्रदर्शन किया, जब पीड़िता का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम सेंटर ले जाया जा रहा था।
 President Draupadi Murmu | odisa | sexual assault | Crime 
Crime sexual assault odisa President Draupadi Murmu
Advertisment
Advertisment