Advertisment

Weather Forecast: देशभर में बारिश का कहर, हिमाचल में मौतें, कोटा में बाढ़, कहां हुआ रेड अलर्ट

देश के कई हिस्सों में बारिश से तबाही। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और हादसों से मौतें, कोटा में चंबल में बाढ़ से पांच युवक बह गए। ओडिशा, झारखंड और बंगाल में रेड अलर्ट जारी। जानें अगले 3 दिन का मौसम अपडेट।

author-image
Dhiraj Dhillon
haevy rain
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के राज्यों को बारिश ने भीषण उमस से राहत दी है, वहीं हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। हिमाचल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से चार मौतें हुई हैं जबकि राजस्थान के कोटा में पांच युवक बह गए। ओडिशा और बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Himachal

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश से तबाही

हिमाचल प्रदेश आपदा संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, कुल्लू, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों में बारिश और भूस्खलन के चलते चार लोगों की जान गई है। 15 जुलाई को मौसम विभाग ने सोलन, शिमला, सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि ऊना, हमीरपुर, कुल्लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुल्लू में बायपास धंसने से एक टेंपो खाई में गिरा, चालक लापता है। मंडी-कुल्लू हाइवे 17 घंटे बंद रहा। भारी बारिश के चलते भूस्खलन के कारण सूबे की कुल 192 सड़कें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते 745 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं जबकि 65 बिजली ट्रांसफॉर्मर अभी भी बंद पड़े हैं। 

Heavy rain in Himachal
Photograph: (IANS)

राजस्थान: चंबल नदी में बाढ़, कोटा में 5 युवक बहे

Advertisment

कोटा के खतौली में 198 मिमी वर्षा के बाद कोटा बैराज से 2.2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे चंबल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।इस बाढ़ में पांच युवक बह गए, जिनकी तलाश जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि यह स्थिति मध्यप्रदेश में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बनी है।

ओडिशा में 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, ओडिशा के 30 में से 19 जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। सूबे के मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिले में रेड अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह की दी गई है। ओडिशा के कुछ हिस्सों में 24 घंटे में 21 सेमी तक बारिश दर्ज की गई है।

  • पश्चिम बंगाल और झारखंड में जलभराव और बाढ़ की आशंका
  • बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कारण
  • कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना
  • पूर्वी सिंहभूम सहित तीन जिलों में रेड अलर्ट
  • झारखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी
  • गुमला समेत तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Advertisment
heavy rain alert
Photograph: (Google)

अगले 3 दिन देशभर में भारी बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम से पूर्व भारत तक अगले 3 दिन भारी बारिश के संकेत हैं। बारिश जहां एक ओर गर्मी से राहत दे रही है, वहीं दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदा का रूप ले चुकी है। हिमाचल, राजस्थान, ओडिशा और बंगाल में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।लेटेस्ट वेदर अपडेट, राहत-बचाव कार्य और अलर्ट्स के लिए “यंग भारत” के साथ बने रहें।

IMD Weather Warning | imd weather forecast today | india weather forecast | india weather news

india weather news india weather forecast imd weather forecast today IMD Weather Warning
Advertisment
Advertisment