/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/17/MRoGgsvvAO86pxp7LzoK.jpg)
नई दिल्ली, आईएएनएस
आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी का कहना है कि दिल्ली के चुनाव परिणाम आए हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली के नागरिकों ने उम्मीद की थी कि 9 फरवरी तक भाजपा अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर देगी और 10 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके बाद दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने का काम शुरू हो जाएगा, लेकिन 10 दिन बाद भी भाजपा की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है।
भाजपा दिल्ली के चुनाव तो जीत गई लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी अब तक मुख्यमंत्री का नाम तक घोषित नहीं कर पाई। साफ़ है—बीजेपी के पास एक भी योग्य CM का चेहरा नहीं है!
— Atishi (@AtishiAAP) February 17, 2025
मोदी जी अपने 48 विधायकों पर भरोसा नहीं कर पा रहे, क्योंकि उन्हें पता है कि इनमें से कोई भी सरकार चलाने लायक नहीं है।… https://t.co/JRRyYDSWW2
आतिशी ने कसा तंज
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि 17 फरवरी को आज 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा चुनने में कोई सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह समझ में आ गया है कि उनके पास 48 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बनने योग्य नहीं है।
नरेंद्र मोदी को अपने 48 विधायकों में से किसी पर भी नहीं है भरोसा‼️
— AAP (@AamAadmiParty) February 17, 2025
दिल्ली चुनाव के नतीजे आए दस दिन हो चुके हैं लेकिन BJP अपना मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं चुन पाई है।
बीजेपी के पास एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जिसे वह दिल्ली का CM बना सकें। नरेंद्र मोदी को अपने 48 विधायकों में से… pic.twitter.com/iVEfyqninC
आतिशी ने भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप
आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा के विधायकों का एकमात्र काम दिल्ली के खजाने को लूटना और जनता को धोखा देना है। भाजपा के 15 साल के शासन के दौरान दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षदों ने भी भ्रष्टाचार और लूटपाट में कोई कसर नहीं छोड़ी, और एमसीडी को कंगाल कर दिया। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पार्टी के किसी विधायक पर भरोसा नहीं कर पाए और मुख्यमंत्री का चयन नहीं कर पाए।
दिल्ली सरकार चलाने की कोई स्पष्ट योजना नहीं
आतिशी ने यह भी कहा कि भाजपा के पास दिल्ली की सरकार चलाने की कोई स्पष्ट योजना नहीं है और यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री बनने योग्य कोई भी व्यक्ति नहीं है। आतिशी ने कहा है कि दिल्लीवासियों के लिए यह साफ हो गया है कि भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई वास्तविक समाधान नहीं है और न ही उनके पास मुख्यमंत्री बनाने योग्य कोई व्यक्ति है।