/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/05/sxAI1LDjTgJuZ0gtPG8W.jpg)
हमीरपुर, वाईबीएन नेटवर्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के समर्थन की बात कही है, लेकिन इसके बावजूद भी सियासी दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। पहलगाम हमले पर अब तक कोई बड़ी जवाबी कार्रवाई न होने पर कांग्रेस मोदी सरकार को घेर रही है। अब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
भाजपा शासित राज्यों में ना के बराबर कार्रवाई- अनुराग ठाकुर
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर सोमवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकार हमला बोला। पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द भारत छोड़ने की एडवायजरी जारी की गई है। इसे लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि "वैध और अवैध रूप से भारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन गैर भाजपा शासित राज्यों में ये कार्रवाई ना के बराबर की गई।"
पाकिस्तान की भाषा बोलना जरूरी है- अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कांग्रेस को पाकिस्तान की भाषा बोलनी जरूरी है? कार्रवाई करने में उन्हें (विपक्ष को) कोई मजबूरी दिखती है? कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहे हैं? सवाल ये खड़ा होता है कि क्या कांग्रेस पार्टी आज भारत के साथ खड़ी है? भाजपा सांसद ने आगे कहा कि मेरा हिमाचल प्रदेश के सीएम और पूरी सरकार से यह आग्रह है। आज जो हमने मेमोरेंडम दिया है, उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि वैध और अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को हिमाचल प्रदेश से बाहर भेजा जाए और भारत की धरती से बाहर भेजा जाए।
#WATCH | हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "...वैध और अवैध रूप से भारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन गैर भाजपा शासित राज्यों में ये कार्रवाई ना के बराबर की गई... आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी है कि कांग्रेस को… pic.twitter.com/tgBnMvHQNo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2025
सही समय पर दिया जाएगा, करारा जवाब
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पहलगामआतंकी हमले पर कहा, "देश ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है और दुनिया में भी इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस हमले का करारा जवाब भी दिया जाएगा और सही समय पर दिया जाएगा।"
#WATCH धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश: पहलगामआतंकी हमले पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "देश ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है और दुनिया में भी इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बना है। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस हमले का करारा जवाब भी दिया जाएगा और सही समय पर दिया… pic.twitter.com/eWu40y53fs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2025
anurag thakur | himachal pradesh news | Congress | himachal pradesh