Advertisment

'Operation Sindoor' को 'छोटा युद्ध' कहना सेना का अपमान: BJP नेता तरुण चुघ का खरगे पर तीखा हमला

भाजपा नेता तरुण चुघ ने मल्लिकार्जुन खरगे के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘छोटा युद्ध’ कहने पर तीखा पलटवार किया। इसे सेना की शहादत और वीरता का अपमान बताया।

author-image
Dhiraj Dhillon
BJP Leader Tarun Chugh

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर देश में सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष के 'ऑपरेशन सिंदूर' को "छोटा युद्ध" कहकर संबोधित करने पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में गर्माहट आ गई है। बीजेपी ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

सेना का मजाक उड़ाने का लगाया आरोप

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- “कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर को छोटा युद्ध कहकर देश की सेना की शहादत, वीरता और साहस का मजाक उड़ा रही है। यह न सिर्फ शर्मनाक और दर्दनाक, बल्कि राष्ट्र विरोधी मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है।” चुघ ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के नैरेटिव को भारत में फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब पाकिस्तान की 'नैरेटिव फैक्ट्री' का मुख्य प्रवक्ता बन चुकी है।

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय सशस्त्र बलों का एक अहम सैन्य अभियान था, जिसमें आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर सटीक हमला किया गया। यह ऑपरेशन राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों के संदर्भ में एक मील का पत्थर माना जाता है। तरुण चुघ के अनुसार, कांग्रेस द्वारा इस ऑपरेशन को छोटा युद्ध कहना सेना के बलिदान को कमतर आंकने जैसा है और यह सीधे तौर पर राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है।

Advertisment
Advertisment