/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/09/WJG5ChvPA31d8aNYXGJq.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | पाकिस्तान इस वक्त दोहरी मार झेल रहा है। एक तरफ भारत उसके हमलों का मंहतोड़ जबाव दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ बलूत ने भी पाकिस्तान की निंद उड़ा रखी है। बता दें, बलूच ने पाकिस्तान के 20 जवानों को ढ़ेर कर दिया है। पाकिस्तानी सेना पर बलूच ने 24 घंटे में दूसरी बार हमला किया। पाकिस्तान जवान की गाड़ी उड़ा दी जिसमें 20 जवान मारे गए।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/21/bareilly-ad-2025-07-21-19-51-55.jpg)
पाक को तबाह करने पर उतार बलूच
बता दें, बलूच विद्रोहियों ने पिछले 24 घंटे में कई बार हमला किया। जिसमें पाकिस्तान के लगभग 7-12 जवान मारे गए। यह हमला बोलान के माछकुंड में किया गया। इस हमले में बलूच लिबरेशन ने आर्मी की स्पेशल टेक्टिकल ऑपरेशन स्क्वैड ने पाकिस्तान सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया। पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को रिमोट से उड़ा दिया। ताजा जानकारी के मुताबिक बलूच ने खैबर पख्तून में भी हमला किया जिसमें पाक के 20 जवान मारे गए। बता दें, इससे पहले भी बलूच ने केच जिले में हमला किया था।
बलूचिस्तान आज़ाद होगा
सिंधु नदी से लेकर अरब सागर तक, बलूचिस्तान आज़ाद होगा। बलूच नेता डॉ. महरंग बलूच ने बलूच लोगों के खिलाफ़ पाकिस्तान सेना के आतंकवाद को उजागर किया। आज वह पाकिस्तान की जेल में बंद हैं, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के डीप स्टेट के अत्याचारों के खिलाफ़ शांतिपूर्ण जन आंदोलन खड़ा किया है।
From Indus River to Arabian Sea, Balochistan will be free.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 9, 2025
Baloch leader Dr. Mahrang Baloch exposing Pakistan Army for its terrorism against the Baloch people. Today she is inside a Pakistani prison for raising peaceful mass movement against atrocities of Pakistan deep state. pic.twitter.com/ya1nVGLVoC
क्या है बीएलए
पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और क्षेत्रफल के हिसाब से 44% भूभाग रखता है, लेकिन इसकी जनसंख्या केवल 6% है। यह प्राकृतिक संसाधनों जैसे गैस और खनिजों से समृद्ध है, फिर भी आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA)और बलूचिस्तान आंदोलन इस क्षेत्र में स्वतंत्रता और स्वायत्तता की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष का प्रतीक माने जाते हैं। यह आंदोलन ऐतिहासिक, राजनीतिक और सामाजिक अन्याय की जड़ों से उपजा है, जिसका लक्ष्य बलूचिस्तान को पाकिस्तान से मुक्त करना या कम से कम क्षेत्रीय स्वायत्तता हासिल करना है। पिछले कुछ वर्षों में BLA की गतिविधियां तेज हुई हैं।