Advertisment

Twitter Down : एक ही दिन में तीन बार ठप्प हुआ 'एक्स' का सर्वर, यूजर्स परेशान

माइक्रोब्लॉगिंग साइट,ट्वीटर(एक्स) का सर्वर सोमवार, 10 मार्च की शाम को तीसरी बार ठप्प हो गया। बता दें इससे यूजर्स काफी परेशान हैं। रात करीब पौने 9 बजे लोगों के लॉगिन करने में दिक्कत आई।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
X
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

डेस्क, वाईबीएन नेटवर्क 

माइक्रोब्लॉगिंग साइट,ट्वीटर(एक्स) का सर्वर सोमवार, 10 मार्च की शाम को तीसरी बार ठप्प हो गया। बता दें इससे यूजर्स काफी परेशान हैं। रात करीब पौने 9 बजे लोगों के लॉगिन करने में दिक्कत आई। इसके पहले भी दोपहर में करीब 3 बजे और शाम में करीब 7 बजे  'एक्स' पर यह समस्या आई थी। बता दें, इसके कारण यूजर्स 'एक्स' पर ना ही पोस्ट को देख पा रहे हैं और ना कुछ पोस्ट पा रहे हैं। सभी के फीड में 'रिट्राई' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। कई यूजर्स की शिकायत हैं कि उन्हें 'एक्स' पर 'फिर से लोड करें' या 'पुन: प्रयास करें' लिखा हुआ संदेश दिखाई दे रहा है।

डाउन डिटेक्टर के ग्राफ में दिखा ट्वीटर का हाल

बता दें, इसके पहले भी दोपहर को समय दुनियाभर में एक्स डाउन हो गया था। कुछ देर तकनीकी कारणों के वजह से दुनियाभर को यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, दोपहर तीन बजे के यूजर्स को 'एक्स' पर परेशान का सामना करना पड़ा। दोपहर 3.22 बजे सबसे ज्यादा यूजर्स ने 'एक्स' के सर्वर डाउन होने की शिकायम दर्ज कराई। वेब पर 54 फीसदी और एप पर 42 फीसदी शिकायतें रिपोर्ट की गईं। गौरतलब है कि, अब 'एक्स' सेवाएं सामान्य हैं। अन्य देशों के मुकाबले भारत में इस आउटेज का असर काफी हद तक कम रहा। यहां 2600 से अधिक शिकायतें रिपोर्ट की गईं। 80 फीसदी यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे, जबकि 11 फीसदी को लॉगिन में समस्या आई। इसके अलावा करीब नौ फीसदी यूजर्स को मोबाइल एप पर परेशानी हुई। 

XXXX


एक्स पर चल रही इस तकनीकी दिक्कत को लेकर उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी की तरफ से अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

Advertisment

एक्स

Advertisment
Advertisment