Advertisment

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के पहले देवी दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, इन मंदिरों में लगा तांता

चैत्र नवरात्रि 2025 की शुरुआत के साथ ही देशभर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। नवरात्रि के पहले ही दिन मां के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी तादाद में  श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
tulja bhawani
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

चैत्र नवरात्रि 2025 की शुरुआत के साथ ही देशभर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। नवरात्रि के पहले ही दिन मां के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। खासतौर से शक्तिपीठों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। मंदिरों में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। 

माता वैष्णो देवी मंदिर, कटरा

जम्मू और कश्मीर में स्थित वैष्णोदेवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। श्रद्धालु  रात से ही दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए हैं। मंदिर की चढ़ाई करते हुए श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव के साथ जय माता दी के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। आपको बता दें कि नवरात्रि के दौरान वैष्णों देवी में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। 

Advertisment

मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर, मध्य प्रदेश

मैहर की  मैया देशभर में प्रसिद्ध हैं। त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मैहर माता में लोगों की गहरी आस्था है। दतिया जिले में स्थित इस मंदिर में भक्तजन 1,063 सीढ़ियां चढ़कर देवी के दर्शन करते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु  पहुंचते हैं। नवरात्रि के पहले दिन मैहर मां के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। सुरक्षा के लिए 375 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और बाइक पेट्रोलिंग शुरू की गई है।

Advertisment

मनसा देवी, हरिद्वार

नवरात्रि के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं और यहां पर गंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद मां मनसा देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मां मनसा देवी मंदिर में लंबी चढ़ाई चढ़ते हुए भक्त सुबह से मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त अपनी सच्ची मुराद के साथ मां  मनसा के दरबार में आता है, मां के दर्शन मात्र से उसकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। इसलिए जो भी भक्त हरिद्वार आते हैं, वह मनसा देवी के मंदिर में हाजरी लगाने जरूर पहुंचते हैं। यहां देशभर से श्रद्धालु नवरात्रि के मौके पर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने उचित व्यवस्था कर रखी है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग लाइन बनाई गई है। दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Advertisment

तुलजा भवानी और मां चामुंडा देवी,देवास (म.प्र.)

मध्यप्रदेश के देवास स्थित मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा देवी के मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देवास में मां चामुंडा का प्राचीन विशाल मंदिर है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां चामुंडा का विशेष श्रृंगार किया गया है। चामुंडा माता के मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन सुबह महा आरती की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त महा आरती में शामिल हुए।

दंतेश्वरी और बम्लेश्वरी मंदिर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित दंतेश्वरी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। यहां भारतीयों के साथ विदेशी भक्त भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 600 साल पहराने इस मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु  पहुंच रहे हैं। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 10 अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है, जिससे भक्तों को यात्रा में आसानी हो। ​

तुलजाभवानी, महाराष्ट्र

धाराशिव में तुलजाभवानी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मां के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने लिखा कि आज महाराष्ट्र की कुलस्वामिनी, माता श्री तुलजाभवानी का भक्तिभाव से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रत्येक बार तुलजापुर में माँ भवानी के दर्शन कर, मन में नवशक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।"

Vaishno devi Navratri
Advertisment
Advertisment