/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/24/71s5CaXz3TrNNnsNNa2W.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क | कांग्रेस कार्य समिति ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई जिसमें कुछ क्षण मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के पुराने मुख्यालय "24 अकबर रोड" पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कार्य समिति के कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत में कांग्रेस नेताओं ने #पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2025
(तस्वीर सोर्स: AICC) pic.twitter.com/5JW6VlNu42
अमेरिका दौरा रद्द कर देश लौटे राहुल गांधी
राहुल गांधी इस हमले के बाद अपना अमेरिका दौरा बीच में ही रद्द करके स्वदेश लौट आए और इस बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कुछ पल मौन रखकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। आतंकवादियों ने 22 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर में कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे।
#WATCH | दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2025
बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPP अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी, पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद हैं।
(वीडियो सोर्स: AICC) pic.twitter.com/LGIRfDB8g3
pahalgam attack | Jammu & Kashmir Pahalgam Terror Attack | Congress