Advertisment

Delhi Bangla Sahib Gurudwar में 10 साल बाद शुरू हुई सरोवर सेवा, 15 दिन चलेगी सफाई

दिल्ली के प्रसिद्ध बंगला साहिब गुरुद्वारा में रविवार को करीब 10 साल बाद सरोवर सेवा की शुरुआत हुई। गुरुद्वारे में स्थित सरोवर साहिब की साफ-सफाई का काम आज से शुरू कर दिया गया है। पिछले 15 दिन से सरोवर के पानी को सुखाने की प्रक्रिया चल रही थी।

author-image
Ranjana Sharma
nitin
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली,आईएएनएस। 

Delhi Bangla Sahib Gurudwar: दिल्ली के प्रसिद्ध बंगला साहिब गुरुद्वारा में रविवार को करीब 10 साल बाद सरोवर सेवा की शुरुआत हुई। गुरुद्वारे में स्थित सरोवर साहिब की साफ-सफाई का काम आज से शुरू कर दिया गया है। पिछले 15 दिन से सरोवर के पानी को सुखाने की प्रक्रिया चल रही थी जिसके बाद आज से सफाई का अगला चरण शुरू हुआ। इस खास मौके पर दिल्ली के सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में बंगला साहिब पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक युवा और महिलाएं सभी इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई दिए। गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। हर कोई इस पवित्र कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्साहित था।

लोगों ने खुशी जाहिर की

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कलका और जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह कहलों ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद आज यह पवित्र दिन आया है। हम संगत के बेहद शुक्रगुजार हैं कि वे इतनी बड़ी संख्या में इस सेवा में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने यह भी बताया कि साफ-सफाई का यह काम लगभग एक सप्ताह तक चलेगा। 

एक सप्ताह के भीतर सरोवर साहिब फिर हो जाएगा शुरू

उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर सरोवर साहिब को फिर से शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद यह पहले की तरह श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा। सरोवर साहिब का यह सफाई अभियान न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह सिख समुदाय की एकजुटता और सेवा भावना को भी दर्शाता है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी से अपील की है कि वे इस कार्य में सहयोग करें, ताकि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। 

Advertisment
Advertisment