Advertisment

दिल्ली में मोदी-ट्रम्प और राहुल-मुनीर पोस्टर वार तेज, जानें — Congress-BJP के बीच क्यों चल रहा सियासी जंग?

दिल्ली में कांग्रेस-भाजपा पोस्टर वॉर ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है। मोदी-ट्रम्प और राहुल-मुनीर की मिलावटी तस्वीरों पर साइबर सेल जांच शुरू, विशेषज्ञों ने बताया राजनीतिक ध्रुवीकरण का डिजिटल हथियार।

author-image
Ajit Kumar Pandey
दिल्ली पोस्टर वॉर: मोदी-ट्रम्प और राहुल-मुनीर की छवियों पर सियासी संग्राम |
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।दिल्ली की सियासत एक बार फिर पोस्टर पॉलिटिक्स की आग में झुलस रही है। मंगलवार देर रात कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एक बातचीत वाला काल्पनिक पोस्टर जारी किया। इसमें ट्रम्प, मोदी से ‘सरेंडर’ करने को कहते हैं और मोदी जवाब देते हैं – “जी हजूर।” पोस्टर पर लाइन लिखी गई – “नरेंदर सरेंडर नहीं होना था।”

इसके जवाब में देर रात लगभग 11 बजे असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल ने राहुल गांधी और पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की एक मिलावटी तस्वीर जारी की। इसमें मुनीर, राहुल गांधी को निशान-ए-पाकिस्तान पहनाते दिख रहे हैं। बीजेपी ने इसे "One Agenda, One Dream" यानी “एक एजेंडा, एक सपना” बताया।

सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर की टाइमलाइन

20 मई: भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल और मुनीर का पहला मिलावटी पोस्टर X पर शेयर किया।

4 जून की रात: कांग्रेस ने मोदी-ट्रम्प पोस्टर जारी कर सीधे ‘सरेंडर’ शब्द से हमला बोला।

Advertisment

4 जून रात 11 बजे: अशोक सिंघल ने राहुल-मुनीर का दूसरा मिलावटी पोस्टर शेयर किया।

इन दोनों पार्टियों ने पोस्टर के ज़रिए एक-दूसरे पर देशविरोधी झुकाव और विदेशी शक्तियों से संबंध का आरोप लगाया है।

कांग्रेस-भाजपा की ओर से जारी पोस्टर 

CONGRESS

Advertisment

JAYASHANKAR

AMIT

ASHOK

Advertisment

MALVIYA

RAHUL GANDHI

RAHUL

क्या आपको लगता है कि डिजिटल पोस्टर राजनीति को भटका रही है या दिशा दे रही है? नीचे कमेंट करें और अपनी राय साझा करें! 

bjp | BJP vs Congress | delhi |

delhi BJP vs Congress Congress bjp
Advertisment
Advertisment