Advertisment

Top Headlines : पीएम मोदी ने गायक जुबिन गर्ग के निधन पर जताया शोक

दिनभर की प्रमुख खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
New Update
Manali (40)

यंग भारत न्यूज'लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। चाहे बात राजनीति की हो,अर्थव्यवस्थाकी, सामाजिक मुद्दों की, या फिर वैश्विक घटनाओं की, हमारा मकसद है तथ्यपरक, गहन और संतुलित जानकारी सबसे पहले प्रदान करना। यह ब्लॉग आपके लिए है, ताकि आप दुनिया की हर बड़ी और छोटी हलचल से जुड़े रहें। हम चाहते हैं आपको ऐसी सूचनाएं देना जो न केवल जागरूक करें, बल्कि विचार और विश्लेषण को भी प्रेरित करें। यह लाइव ब्लॉग खबरों का एक विश्वसनीय स्रोत है, जहां हर अपडेट तथ्यों पर आधारित और समयबद्ध होता है। हमारे साथ खबरों की इस यात्रा का हिस्सा बनें रहें।

महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानें

स्वास्थ्य,मनोरंजनऔर लाइफस्टाइल के साथ ही तमाम मुद्दों से जुड़ीदेश- विदेशकी महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानने के लिए अलग से संबंधित खबर पर क्लिक करें। हम खबरों को आम बोलचाल की भाषा में पेश करने का प्रयास करते हैं ताकि पाठकों को इन्हें समझने में आसानी हो और हर जरूरी खबर से रू-ब-रू होकर पाठक समय से अपडेट हो सकें। समसामयिक विषयों पर एक्सपर्ट्स के विचार जानने के लिए नजरिया कॉलम में जाएं। 

ताजा ख़बरों के तत्काल अपडेट के लिए Live ब्लॉग से जुड़े रहें।

: top news | live updates | Hindi news today Top headlines today 

Sep 18, 2025 17:40 IST
    • Sep 19, 2025 18:09 IST

      जुबिन गर्ग के संगीत योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा : पीएम मोदी 

      पीएम नरेंद्र मोदी ने गायक जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जुबिन गर्ग के संगीत क्षेत्र में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मोदी ने लिखा कि जुबिन की प्रस्तुतियां हर क्षेत्र के लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थीं जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा का परिचायक हैं। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्‍होंने कहा कि गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं।



    • Sep 19, 2025 17:39 IST

      गायक जुबिन गर्ग की प्रतिभा बेजोड़ थी

      असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को गायक जुबिन गर्ग के दुखद निधन पर शोक प्रकट किया। उन्‍होंने  कहा कि असम ने अपने एक प्रिय पुत्र को खो दिया है। सबसे ज्यादा प्रसिद्ध गाने 'या अली' के लिए जाने जाने वाले जुबिन गर्ग का सिंगापुर में एक स्कूबा डाइविंग गतिविधि के दौरान निधन हो गया। हिमंत बिस्वा सरमा ने X  (ट्विटर) पर लिखा "आज असम ने अपने एक प्रिय पुत्र को खो दिया। जुबिन असम के लिए क्या थे इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वे बहुत जल्दी चले गए यह अभी उनके जाने का समय नहीं था। जुबिन गर्ग पूरे देश में एक जाना-माना नाम थे खासकर असम में जहां वे 90 के दशक में प्रसिद्ध हुए थे। मुख्यमंत्री ने गायक की कला की भी खूब प्रशंसा की और कहा कि उनकी प्रतिभा बेजोड़ थी। उन्होंने जो खालीपन छोड़ा है वह कभी नहीं भरेगा। हमारी आने वाली पीढ़ियां उन्हें असम की संस्कृति के एक महान स्तंभ के रूप में याद रखेंगी और उनके कार्य कई और प्रतिभाशाली कलाकारों को आने वाले दिनों और वर्षों में प्रेरित करेंगे। 



    • Sep 19, 2025 17:31 IST

      भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था : नीरज चोपड़ा

      टोक्यो में हुई विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा बाहर हो गए हैं। अपनी हार के बाद नीरज ने कहा कि इस सीजन के ऐसे अंत की उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने बताया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद वे भारत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन वह रात उनके लिए सही नहीं थी। नीरज ने सचिन को उनकी बेहतरीन प्रदर्शन और पदक जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने सचिन को शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही नीरज ने सभी समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि उनके समर्थन से उन्हें और भी मजबूती के साथ वापसी करने का दृढ़ संकल्प मिलता है।



    • Sep 19, 2025 16:24 IST

      शाह बोले - अब राष्ट्र शक्ति बनेगी ABVP की छात्र शक्ति

      दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 में ABVP की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के जरिए अपनी शुभकामनाएं दीं।  अमित शाह ने कहा कि यह जीत युवाओं के राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस विजय के बाद छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने की ABVP की यात्रा और अधिक तेज गति से आगे बढ़ेगी।



    • Sep 19, 2025 15:24 IST

      DUSU चुनाव 2025 : ABVP ने तीन प्रमुख पदों पर कब्जा किया

      दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं। मतदान गणना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने संयुक्त सचिव का पद अपने नाम किया। इस बार DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर (गुरुवार) को मतदान हुआ था। जिसमें कुल 39.45% वोटिंग दर्ज की गई। कुल 1,33,412 मतदाताओं में से 52,635 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने 28,841 वोट से शानदार जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ABVP के गोविंद तंवर को 20,547 वोट मिले और  सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी ने 23,779 वोटों से जीत हासिल की। वहीं संयुक्त सचिव पद पर NSUI की दीपिका झा ने 21,825 वोट पाकर पार्टी की इकलौती जीत दर्ज की। इन नतीजों के साथ एक बार फिर ABVP ने छात्र राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा है जबकि NSUI को केवल एक पद से संतोष करना पड़ा। चुनाव के बाद दोनों दलों के समर्थकों में उत्साह और प्रतिक्रिया देखने को मिली।



    • Sep 19, 2025 14:37 IST

      दिल्ली विश्वविद्यालय में उत्सव जैसा माहौल, ABVP की बढ़त से समर्थकों में जश्‍न

      दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 की मतगणना के अंतिम चरण में उत्‍साह का माहौल है। ताजा रुझानों के अनुसार ABVP के प्रत्याशी आर्यन मान अध्यक्ष पद के लिए जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, NSUI की जोसलिन नंदिता चौधरी से 9,800 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में गहमागहमी के बीच समर्थकों में उत्साह चरम पर है और छात्र राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

       



    • Sep 19, 2025 13:12 IST

      युद्ध में एकता और नेतृत्व की होती है सबसे बड़ी भूमिका

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को 1965 के युद्ध के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत साउथ ब्लॉक में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दिग्गजों के साथ बातचीत की।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कोई भी युद्ध केवल सीमाओं पर लड़ी गई लड़ाई से नहीं जीता जाता, बल्कि उसमें देश की सामूहिक इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता की भी अहम भूमिका होती है। उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध का संदर्भ देते हुए कहा कि उस समय जब देश कठिन परिस्थितियों और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा था, तब लाल बहादुर शास्त्री जैसे दृढ़ नेतृत्व ने राष्ट्र को साहस और संकल्प की भावना से आगे बढ़ाया। रक्षा मंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने न सिर्फ युद्धकाल में निर्णायक राजनीतिक नेतृत्व दिया, बल्कि उन्होंने देश की जनता और सैनिकों का मनोबल ऊंचा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जो अमर नारा दिया जय जवान, जय किसान वह आज भी देशवासियों के हृदय में गूंजता है और सैनिकों तथा अन्नदाताओं दोनों के सम्मान का प्रतीक बना हुआ है।

       

       



    • Sep 19, 2025 11:57 IST

      भाजपा सांसद का राहुल गांधी पर हमला, देश को बांटना चाहती है कांग्रेस 

      लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 'जेनरेशन जेड' को लेकर दिए गए बयानों पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं और उन्होंने जेनरेशन जेड के नाम पर भारत को बांटने की साजिश रची है। दुबे ने कहा कि राहुल गांधी सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और भारत में वही हालात पैदा करना चाहते हैं जो नेपाल और बांग्लादेश में हुए। निशिकांत दुबे ने जेनरेशन जेड को लेकर कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह वही युवा शक्ति है जिसने अन्ना आंदोलन और निर्भया कांड के समय सड़कों पर उतर कर बदलाव की शुरुआत की थी, लेकिन तब भाजपा ने हिंसा भड़काने का रास्ता नहीं अपनाया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत में जेनरेशन जेड सक्रिय होता है, तो कांग्रेस और उसके वंशवादी सहयोगी दलों को देश छोड़ना पड़ जाएगा। भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेन ज़ेड भ्रष्टाचार और परिवारवाद के खिलाफ है, और कांग्रेस इन दोनों का प्रतिनिधित्व करती है। साथ ही उन्होंने चेताया कि अगर जेनरेशन जेड हिंदू राष्ट्र की मांग करता है, तो कांग्रेस उसका कैसे सामना करेगी, क्योंकि भारत की राजनीति अब वंशवाद से आगे निकल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूरी तरह से जेनरेशन जेड के साथ खड़ी है।



    • Sep 19, 2025 10:49 IST

      डोडा का भगोड़ा आतंकी मोहम्मद रफीक गिरफ्तार

      जम्मू-कश्मीर सीआईडी काउंटर इंटेलिजेंस जम्मू (CID-CIJ) ने आतंकवाद से जुड़े एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद रफीक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डोडा जिले के भद्रवाह के चक्रभाटी इलाके का रहने वाला है और लंबे समय से सुरक्षाबलों की रडार पर था। सटीक खुफिया सूचनाओं के आधार पर CID-CIJ की समर्पित भगोड़ा ट्रैकिंग टीम ने एक तेज और समन्वित अभियान चलाया, जिसके तहत उसे जम्मू बस स्टैंड से धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



    • Sep 19, 2025 10:38 IST

      राजनीतिक रैलियों पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त

      मद्रास हाईकोर्ट ने राजनीतिक दलों की बैठकों और रैलियों को लेकर दिशानिर्देश तैयार करने का आदेश दिया है। अदालत का कहना है कि इन आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और सार्वजनिक हितों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। कोर्ट ने राज्य सरकार से अपेक्षा जताई है कि वह जल्द से जल्द ऐसे नियम बनाए, जिनके तहत राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन नियंत्रित और सुरक्षित ढंग से किया जा सके। इस आदेश को जनता की सुरक्षा और राजनीतिक जिम्मेदारी के संतुलन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।



    • Sep 19, 2025 09:38 IST

      25 सितंबर से शुरू होगा इंटरनेशनल ट्रेड शो, तैयारियां जारों पर

      सीएम योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेंगे। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जिसमें विभिन्न देशों और राज्यों की कंपनियां हिस्सा लेंगी। मुख्यमंत्री के दौरे का उद्देश्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करना और आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देना है। ट्रेड शो के माध्यम से उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापारिक मंच पर स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



    Advertisment
    Advertisment