Advertisment

Top Headlines : जोधपुर पहुंचे अमित शाह, नेत्रहीन महाविद्यालय के भवन का किया शिलान्यास

दिनभर की प्रमुख खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
New Update
BeFunky-collage - 2025-09-21T181652.125

यंग भारत न्यूज'लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। चाहे बात राजनीति की हो,अर्थव्यवस्थाकी, सामाजिक मुद्दों की, या फिर वैश्विक घटनाओं की, हमारा मकसद है तथ्यपरक, गहन और संतुलित जानकारी सबसे पहले प्रदान करना। यह ब्लॉग आपके लिए है, ताकि आप दुनिया की हर बड़ी और छोटी हलचल से जुड़े रहें। हम चाहते हैं आपको ऐसी सूचनाएं देना जो न केवल जागरूक करें, बल्कि विचार और विश्लेषण को भी प्रेरित करें। यह लाइव ब्लॉग खबरों का एक विश्वसनीय स्रोत है, जहां हर अपडेट तथ्यों पर आधारित और समयबद्ध होता है। हमारे साथ खबरों की इस यात्रा का हिस्सा बनें रहें।

महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानें

स्वास्थ्य,मनोरंजनऔर लाइफस्टाइल के साथ ही तमाम मुद्दों से जुड़ीदेश- विदेशकी महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानने के लिए अलग से संबंधित खबर पर क्लिक करें। हम खबरों को आम बोलचाल की भाषा में पेश करने का प्रयास करते हैं ताकि पाठकों को इन्हें समझने में आसानी हो और हर जरूरी खबर से रू-ब-रू होकर पाठक समय से अपडेट हो सकें। समसामयिक विषयों पर एक्सपर्ट्स के विचार जानने के लिए नजरिया कॉलम में जाएं। 

ताजा ख़बरों के तत्काल अपडेट के लिए Live ब्लॉग से जुड़े रहें।

: top news | live updates | Hindi news today Top headlines today 

  • Sep 21, 2025 18:18 IST

    अमित शाह बोले- ‘विकलांग’ की जगह ‘दिव्यांग’ शब्द ने बदली सोच

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने रामराज नगर स्थित पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय में आयोजित भवन शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में पहली बार ‘विकलांग’ की जगह ‘दिव्यांग’ शब्द का प्रयोग शुरू किया था। उनके इस फैसले ने न सिर्फ देश की पूरी आबादी, बल्कि सभी राज्य और केंद्र सरकारों के दृष्टिकोण को भी बदल दिया। 



  • Sep 21, 2025 17:11 IST

    कल से रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती

    शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने शाम पांच बजे देश को संबोधित किया। उन्होंने नवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कल सूर्योदय के साथ जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पहल से हर घर में खुशियां आएंगी और आम लोगों की बचत बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि पहले व्यापारी कर व्यवस्था में उलझे रहते थे, लेकिन अब व्यापार करना और आसान हो जाएगा।



  • Sep 21, 2025 15:23 IST

    देशभर के एथलीटों को उमर अब्दुल्ला का आमंत्रण

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि फिलहाल शांति कायम करना उनकी सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, हालांकि सरकार अन्य कई मामलों में जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शांति किसी भी क्षेत्र की प्रगति, पर्यटन और खेल के लिए अनिवार्य है और जिन पर शांति की जिम्मेदारी है, उन्हें इसे सुनिश्चित करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने खेल और खेल अवसंरचना को बढ़ावा देने की अपनी योजना का भी जिक्र किया और कहा कि कश्मीर मैराथन का दूसरा चरण इस वर्ष 2 नवंबर को आयोजित होगा, जिसमें देशभर के एथलीटों को भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है।



  • Sep 21, 2025 14:15 IST

    गुवाहाटी ने गायक जुबीन गर्ग को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    गुवाहाटी रविवार को गायक जुबीन गर्ग के निधन पर शोक में डूब गया। उनके पार्थिव शरीर के शहर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नन्हे बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी ने उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।। फूलों को थामे लोग छतों, खिड़कियों और हर मोड़ पर जमा होकर उनको नमन कर रहे हैं। 



  • Sep 21, 2025 13:20 IST

    नारायण गुरु समाधि कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेता उपस्थित हुए

    केरल के कलपेट्टा में SNDP योगम यूनियन हॉल में आयोजित नारायण गुरु समाधि कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेता उपस्थित हुए। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वायनाड पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और समर्थकों के साथ हिस्सा लिया।



  • Sep 21, 2025 11:17 IST

    जीएसटी सुधारों पर पीएम मोदी आज दे सकते हैं अहम जानकारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे पूरे देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में वे जीएसटी सुधारों और कर प्रणाली से जुड़े अहम पहलुओं पर जानकारी साझा कर सकते हैं। एएनआई के अनुसार, प्रधानमंत्री के इस संदेश से व्यापार जगत और आम जनता दोनों को नई नीतियों और सुधारों के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है। हालांकि, उनके संबोधन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।



  • Sep 21, 2025 10:57 IST

    महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री का सोशल मीडिया अकाउंट हैक

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' अकाउंट रविवार को हैक हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हैकर्स ने अकाउंट पर पाकिस्तान और तुर्की के झंडों की तस्वीरें पोस्ट कीं। घटना के बाद सुरक्षा और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



  • Sep 21, 2025 10:41 IST

    चंबा-पठानकोट एनएच पर दर्दनाक हादसा, रावी नदी में गिरी कार

    रविवार सुबह करीब सुबह 3 बजे चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेल घार में स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक चिकित्सा स्नातक प्रशिक्षु (इंटर्न) की मौत हो गई, जबकि एक इंटर्न युवती रावी नदी के तेज बहाव में बह गई और लापता हो गई। दुर्घटना में दो अन्य इंटर्न घायल हुए हैं, जिनका इलाज पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया गया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के चार इंटर्न घर लौट रहे थे।



  • Sep 21, 2025 09:34 IST

    अंतिम सफर की ओर निकले गायक जुबीन गर्ग, दिल्ली से गुवाहाटी पहुंचा पार्थिव शरीर

    गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को अब गुवाहाटी लाया गया है। देर रात सिंगापुर से उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया, जिसके बाद गुवाहाटी के लिए शव को रवाना कर दिया गया था। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अब जुबीन के अंतिम सफर की झलकियां अपने एक्स अकाउंट पर साझा की हैं। इससे पहले उन्होंने देर रात गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। अब जुबीन के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।



Advertisment
Advertisment