Advertisment

Top Headlines LIVE : 10 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान

दिनभर की प्रमुख खबरों का हाल: फटाफट अपडेट के लिए यंग भारत न्यूज' लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
New Update
Ashwini Vaishnaw

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल फोटो)

यंग भारत न्यूज'लाइव ब्लॉग में आपको देश-दुनिया की अहम खबरें सरल और सटीक तरीके से जानने को मिलती हैं। चाहे बात राजनीति की हो,अर्थव्यवस्थाकी, सामाजिक मुद्दों की, या फिर वैश्विक घटनाओं की, हमारा मकसद है तथ्यपरक, गहन और संतुलित जानकारी सबसे पहले प्रदान करना। यह ब्लॉग आपके लिए है, ताकि आप दुनिया की हर बड़ी और छोटी हलचल से जुड़े रहें। हम चाहते हैं आपको ऐसी सूचनाएं देना जो न केवल जागरूक करें, बल्कि विचार और विश्लेषण को भी प्रेरित करें। यह लाइव ब्लॉग खबरों का एक विश्वसनीय स्रोत है, जहां हर अपडेट तथ्यों पर आधारित और समयबद्ध होता है। हमारे साथ खबरों की इस यात्रा का हिस्सा बनें रहें।

महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानें

स्वास्थ्य,मनोरंजनऔर लाइफस्टाइल के साथ ही तमाम मुद्दों से जुड़ीदेश- विदेशकी महत्वपूर्ण खबरों को विस्तार से जानने के लिए अलग से संबंधित खबर पर क्लिक करें। हम खबरों को आम बोलचाल की भाषा में पेश करने का प्रयास करते हैं ताकि पाठकों को इन्हें समझने में आसानी हो और हर जरूरी खबर से रू-ब-रू होकर पाठक समय से अपडेट हो सकें। समसामयिक विषयों पर एक्सपर्ट्स के विचार जानने के लिए नजरिया कॉलम में जाएं। 

ताजा ख़बरों के तत्काल अपडेट के लिए Live ब्लॉग से जुड़े रहें।

: top news | live updates | Hindi news today Top headlines today 

  • Sep 24, 2025 15:22 IST

    केंद्र सरकार का रेलवे कर्मचारियों के बड़ा ऐलान

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कई अहम फैसले लिए। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इनकी जानकीर देते हुए बताया कि केंद्र ने 10.91 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी है। 

    साथ ही बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन खंड के दोहरीकरण को कुल 2,192 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई।

    बिहार में NH-139W के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड के हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर निर्माण को मंज़ूरी दी गई। इस परियोजना की कुल लंबाई 78.942 किलोमीटर है और इसकी लागत 3,822.31 करोड़ रुपये है।

    जहाज निर्माण, समुद्री वित्तपोषण और घरेलू क्षमता को बढ़ावा देने पर केंद्रित एक व्यापक 4-पिलर अप्रोच के साथ भारत के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी गई। 



  • Sep 24, 2025 14:15 IST

    लद्दाख में छठी अनुसूची की मांग पर बवाल, लेह में भाजपा कार्यालय में लगाई आग

    लद्दाख में एक बार फिर राज्य के दर्जे और संविधान की छठी अनुसूची के तहत विशेष अधिकारों की मांग को लेकर जनआक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। सोमवार को लेह में हुए एक बड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल तब हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई और गुस्साए लोगों ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी। आंदोलनकारियों का कहना है कि लद्दाख को राजनीतिक अधिकारों, जनसंख्या और संस्कृति की सुरक्षा के लिए संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।



  • Sep 24, 2025 13:05 IST

    रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: बिहार की अचानक चिंता क्यों ?

    दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और पटना में चल रही कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सदाकत आश्रम, जहां बैठक हो रही है, भारत की आजादी के आंदोलन का एक ऐतिहासिक केंद्र रहा है, लेकिन कांग्रेस अब उस विरासत का राजनीतिक उपयोग कर रही है। प्रसाद ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद हमारे देश के पहले राष्ट्रपति थे, लेकिन नेहरू जी उन्हें यह पद देने के पक्ष में नहीं थे और उनके दूसरे कार्यकाल का भी विरोध किया गया। उन्होंने आगे कहा कि जयप्रकाश नारायण की गिरफ्तारी हो या बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने से रोकना  कांग्रेस ने हमेशा बिहार के महापुरुषों की उपेक्षा की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज जब कांग्रेस बिहार की अचानक चिंता करने लगी है, तो मैंने जानने की कोशिश की कि इस रूचि के पीछे असली वजह क्या है?" रविशंकर प्रसाद के बयान को भाजपा की ओर से कांग्रेस की मौजूदा रणनीति पर सीधा सवाल माना जा रहा है।



  • Sep 24, 2025 11:54 IST

    पटना में CWC का बड़ा जमावड़ा, राहुल गांधी और खरगे की अगुवाई में बैठक शुरू

    कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की ऐतिहासिक बैठक शनिवार को पटना के सदाकत आश्रम में शुरू हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई। पंजाब कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस अवसर पर कहा, "गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मस्थान यहीं पटना में है। मैंने पटना साहिब का दौरा किया और इस ऐतिहासिक CWC बैठक में उनके आशीर्वाद और नई ऊर्जा के साथ शामिल हुआ हूं। पूरी कांग्रेस पार्टी आज यहां विचार-विमर्श करने और एक नया इतिहास रचने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा पूरे देश में गरमाया हुआ है, जिसे राहुल गांधी ने सबूतों के साथ जनता के सामने लाया है। साथ ही उन्होंने बिहार और पंजाब के संबंधों पर भी जोर देते हुए कहा, "बिहार और पंजाब का रिश्ता मजबूत है। बिहार के लोग हमारे भाई हैं, हम उनके बिना नहीं रह सकते। वे अपना घर छोड़कर पंजाब आते हैं, और यह संबंध सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और भावनात्मक भी है।



  • Sep 24, 2025 09:46 IST

    बिहार में कांग्रेस की रणनीति पर मंथन आज, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी बैठक

    आज कांग्रेस पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि देश की आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बिहार की राजधानी पटना में हो रही है। यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत देशभर के 150 से अधिक वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी चार्टर्ड प्लेन से पटना पहुंचेंगे, जबकि सोनिया गांधी की भी उपस्थिति तय मानी जा रही है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जानकारी दी कि CWC की यह बैठक पार्टी के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि पटना में इतनी बड़ी बैठक होना हमारे कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और इससे पार्टी की आगामी रणनीति पर भी अहम चर्चा होगी।



Advertisment
Advertisment