Advertisment

India पर टिप्पणी करने वाले पीटर नवारो को एलन मस्क की फटकार, बोले – यहां नैरेटिव लोग तय करते हैं

भारत द्वारा रूसी तेल खरीद पर विवाद बढ़ने के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ मुनाफे के लिए रूस से तेल खरीद रहा है। इस पर टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने नवारो को फटकार लगाई।

author-image
Ranjana Sharma
Elon musk
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्‍क: टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर नैरेटिव जनता तय करती है कोई एक व्यक्ति नहीं।

भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर गंभीर आरोप लगाए

दरअसल भारत द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर चल रही बहस के बीच पीटर नवारो ने एक्‍स पर एक विवादास्पद पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि भारत केवल मुनाफे के लिए रूसी तेल खरीदता है। युद्ध से पहले उसने कभी ऐसा नहीं किया। भारत सरकार की स्पिन मशीन तेजी से चल रही है। यूक्रेनियों को मारना बंद करो। अमेरिकी नौकरियां छीनना बंद करो।

फैक्ट चेक और मस्क का जवाब

नवारो की इस पोस्ट को एक्‍स के फैक्ट-चेकिंग फीचर 'कम्युनिटी नोट्स' ने भ्रामक करार दिया और स्पष्ट किया कि भारत की ऊर्जा खरीद अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप है और वह एक संप्रभु निर्णय है।
इस पर भड़के नवारो ने कम्युनिटी नोट्स को "क्रैप" बताते हुए मस्क की आलोचना की। जवाब में मस्क ने लिखा कि इस मंच पर नैरेटिव लोग तय करते हैं। सभी पक्षों की बात सुनना जरूरी है। कम्युनिटी नोट्स सभी को सुधारते हैं कोई अपवाद नहीं। ये नोट्स सार्वजनिक डेटा और ओपन-सोर्स कोड पर आधारित हैं। साथ ही, 'ग्रोक' आगे फैक्ट-चेकिंग करता है।

भारत सरकार ने भी किया नवारो के दावे का खंडन

भारत सरकार ने भी इस मामले में अपनी स्थिति साफ की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नवारो की टिप्पणी को गलत और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संप्रभु निर्णय लेता है और अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करता है। यह पहला मौका नहीं है जब नवारो ने भारत को लेकर विवादास्पद बयान दिया हो। हाल ही में तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक पर भी नवारो ने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि भारत को रूस के बजाय अमेरिका के साथ खड़ा होना चाहिए।
इनपुट-  आईएएनएस 
Advertisment
India Russia Oil Deal | India Reselling Russian Oil | Peter Navarro India comment | elon musk 
elon musk Peter Navarro India comment India Reselling Russian Oil India Russia Oil Deal
Advertisment
Advertisment