Advertisment

Accidents की शिकार नीलम शिंदे के परिवार को मिला America जाने का वीजा

अमेरिका में पढ़ाई कर रही भारतीय छात्रा नीलम शिंदे के परिवारवालों को अमेरिका जाने के लिए वीजा मिल गया है। वीजा मिलने के बाद परिजनों ने सरकार का धन्यवाद किया।

author-image
Ranjana Sharma
Neelam Shinde
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
मुंबई, आईएएनएस।
Neelam Shinde California : अमेरिका में पढ़ाई कर रही भारतीय छात्रा नीलम शिंदे के परिवारवालों को अमेरिका जाने के लिए वीजा मिल गया है। वीजा मिलने के बाद परिजनों ने सरकार का धन्यवाद किया। अमेरिका में पढ़ाई कर रही भारतीय छात्रा नीलम शिंदे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली नीलम तानाजी शिंदे कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी की छात्रा हैं।

वीजा के ल‍िए सरकार से लगाई थी गुहार

वह 14 फरवरी को सड़क हादसे का शिकार हो गईं थी। इस हादसे में उनके सिर और पैरों में गंभीर चोट आई और ब्लड लॉस की वजह से उनकी स्थिति गंभीर हो गई। नीलम फिलहाल कैलिफोर्निया के एक अस्पताल के आईसीयू में कोमा में हैं। नीलम के परिवार ने भारत सरकार से वीजा प्राप्त करने की मदद की गुहार लगाई थी, ताकि वे अपनी बेटी के इलाज के लिए अमेरिका जा सकें। डॉक्टरों को ऑपरेशन के लिए नीलम के परिवार के किसी सदस्य की अनुमति की आवश्यकता थी। शुरुआत में नीलम के पिता तानाजी को अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने वीजा के लिए लगातार कोशिशें कीं, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया इतनी जटिल थी कि एक हफ्ते तक कोई स्लॉट नहीं मिल सका।

नीलम के प‍िता जाएंगे अब अमेरिका

इसके बाद महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले का संज्ञान लिया और सरकार के हस्तक्षेप से परिवार को अमेरिकी काउंसलेट से वीजा मिल गया। नीलम के पिता तानाजी शिंदे ने बताया कि जैसे ही उन्हें फ्लाइट की टिकट मिल जाएगी। वे अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे। नीलम के चचेरे भाई गौरव कदम ने मीडिया का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर मीडिया ने इस मामले को उजागर नहीं किया होता, तो उन्हें वीजा प्राप्त करने में इतनी आसानी नहीं मिलती।
Advertisment
Advertisment