Advertisment

Mumbai के मस्जिद बंदर इलाके की इमारत में लगी आग, दो महिलाओं की मौत

मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में रविवार तड़के एक ऊंची इमारत में आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 

author-image
Ranjana Sharma
mumbai fire

Photograph: (X)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई आईएएनएस।

Mumbai: मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में रविवार तड़के एक ऊंची इमारत में आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई। जिसका इलाज जारी है।घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। 

मीटर बॉक्स और इलेक्ट्रिकल वायरिंग से लगी

जानकारी के मुताबिक मस्जिद बंदर के इस्साजी स्ट्रीट स्थित 41/43, पन अली मेंशन, वाड़गाड़ी स्थित राम मंदिर के नजदीक एक 11 मंजिला हाइराइज इमारत में आग लग गई। आग मुख्य रूप से इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सामान्य मीटर बॉक्स और इलेक्ट्रिकल वायरिंग में लगी, जो जल्द ही इमारत के अन्य हिस्सों तक फैल गई।

Advertisment

दो महिलाओं की मौत एक गंभीर

इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जिनमें से एक महिला की उम्र 30 साल थी और दूसरी महिला 42 वर्ष की थी। दोनों महिलाओं को जेजे अस्पताल में मृत घोषित किया गया। चिकित्सकों ने मौत की वजह आग से झुलसना और धुएं के कारण दम घुटना बताया है। 22 साल की महिला को भी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह बोले सीएमओ

Advertisment

जेजे अस्पताल के सीएमओ की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार कुल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जिनमें से सिजिया आलम शेख (30) और सबीला खातून शेख (42) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, शाहिन शेख (22) की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

Advertisment
Advertisment