Advertisment

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिवार और समर्थक चिंतित हैं।

author-image
Ajit Kumar Pandey
झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती | यंग भारत न्यूज

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन की हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । आज शनिवार 2 अगस्त 2025 को अभी अभी एक समाचार एजेंसी के जरिए झारखंड से बड़ी खबर मिल रही है। एक्स पोस्ट में बताया गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया गया है कि 81 वर्षीय दिग्गज नेता शिबू सोरेन को सांस लेने में दिककत होने के बाद रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता हैं शिबू सोरेन। 

अस्पताल में परिवार और समर्थकों का जमावड़ा

जैसे ही यह खबर फैली, अस्पताल के बाहर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ लग गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य पारिवारिक सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। हर कोई बस एक ही प्रार्थना कर रहा है कि शिबू सोरेन जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें। पार्टी के कई बड़े नेता भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

शिबू सोरेन को झारखंड में 'दिशोम गुरु' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने झारखंड राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दशकों तक उन्होंने आदिवासियों और वंचितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी सादगी और संघर्ष की कहानी आज भी लोगों को प्रेरित करती है। वे न सिर्फ झारखंड की राजनीति, बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक बड़ा नाम रहे हैं।

Advertisment

मेडिकल बुलेटिन का इंतजार

फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि वे हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर आएगी। शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर पूरे राज्य में चिंता का माहौल है।

Shibu soren news | hemant soren | hospital 

hospital hemant soren Jharkhand Shibu soren news
Advertisment
Advertisment