/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/25/gZ0Q4KVhjibcP2w0A75B.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क | जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में आक्रोश है। दिल्ली, बेंगलुरू, लखनऊ समेत देश के कई शहरों में इस आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च किया जा रहा है। दिल्ली की सड़को पर भी लोग कैंडल मार्च करते नजर आए। बता दें, इस कैंडल मार्च में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी पार्टी द्वारा आयोजित कैंडल मार्च में शामिल हुए। शिमला, हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने पलगाम आतंकी हमले को लेकर कैंडल मार्च निकाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मार्च में शामिल हुए।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी #PahalgamTerroristAttack के विरोध में पार्टी द्वारा आयोजित कैंडल मार्च में शामिल हुए। pic.twitter.com/sSr3qjf9Zl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
#WATCH शिमला, हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस ने #PahalgamTerroristAttack को लेकर कैंडल मार्च निकाला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मार्च में शामिल हुए। pic.twitter.com/XbQDNYAaYb
घटना बहुत दुखद और निंदनीय
कर्नाटक के बेंगलुरु में भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस हमले पर कहा, "आज कांग्रेस पार्टी पूरे देश में कैंडल मार्च और शोक सभाएं कर रही है। पूरे देश में आक्रोश है कि पहलगाम में घटी घटना बहुत दुखद और निंदनीय है। पूरा देश दुखी है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उन परिवारों के साथ खड़ी है जिन्होंने अपने परिजनों को इस हादसे में खोया है।"
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने #PahalgamTerroristAttack पर कहा, "आज कांग्रेस पार्टी पूरे देश में कैंडल मार्च और शोक सभाएं कर रही है... पूरे देश में आक्रोश है कि पहलगाम में घटी घटना बहुत दुखद और निंदनीय है... पूरा देश दुखी है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के… pic.twitter.com/Ek9dcItKOr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
आतंकवाद के खिलाफ हम सरकार के साथ
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हम एकजुटता दिखाने के लिए देशभर में कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। सरकार आतंकवाद के खिलाफ जो भी कदम उठाएगी, हम उनके साथ हैं।" तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और अन्य नेता PahalgamTerroristAttack के विरोध में कैंडल मार्च में शामिल हुए।
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और अन्य नेता #PahalgamTerroristAttack के विरोध में कैंडल मार्च में शामिल हुए। pic.twitter.com/HM93V0RsEu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "... हम एकजुटता दिखाने के लिए देशभर में कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। सरकार आतंकवाद के खिलाफ जो भी कदम उठाएगी, हम उनके साथ हैं." pic.twitter.com/zihdNzXR6g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2025
rahul gandhi | Pahalgam Terror Attack | pahalgam terrorist attack