/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/11/pakistan-asim-munir-2025-08-11-10-15-07.jpg)
नफरती PAK जनरल आसिम मुनीर ने फिर उगला जहर, आधी दुनिया को दी डुबोने की धमकी | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।पाकिस्तान के नफरती मुल्ला जनरल फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि आधी दुनिया को डुबोने की धमकी दी है। पाकिस्तानी जनरल की गीदड़भभकी से दुनिया सन्न है। लेकिन, इस धमकी से क्या भारत घबरा रहा है? आसिम मुनीर की अमेरिका से आई धमकी ने भारत-पाकिस्तान के बीच भड़काने वाली आग है। इस गीदड़ भभकी के पीछे का सच जानना जरूरी है। यह ऐसे समय में आई है जब भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर ने अमेरिका में बैठकर भारत को सीधे तौर पर धमकी तो दी लेकिन लगे हाथ आसिम मुनीर ने आधी दुनिया को भी निशाने पर ले लिया है। उनकी यह धमकी महज जुबानी जमाखर्च नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरी साजिश और पाकिस्तान की अंदरूनी हताशा साफ झलक भी रही है।
फील्ड मार्शल जनरल मुनीर ने खुले तौर पर कहा है कि अगर भारत सिंधु नदी पर डैम बनाने की कोशिश करेगा, तो वे 10 मिसाइलों से उस डैम को उड़ा देंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा, "अगर हम डूबे, तो आधी दुनिया को ले डूबेंगे।" यह धमकी अंतरराष्ट्रीय नियमों और कूटनीतिक मर्यादाओं का सीधा उल्लंघन है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह कोई नई बात नहीं है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान आर्थिक और राजनीतिक रूप से सबसे बर्बादी के दौर से गुजर रहा है। शहबाज शरीफ की सरकार लगातार मुश्किलों में है और महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में, भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करके मुनीर घरेलू जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं।
सिंधु जल संधि और पाकिस्तान की हताशा
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/11/munir-asim-2025-08-11-10-15-34.jpg)
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि 1960 में हुई थी, जिसकी मध्यस्थता विश्व बैंक ने की थी। यह संधि दुनिया की सबसे सफल जल संधियों में से एक मानी जाती है, लेकिन पाकिस्तान हमेशा से इसे लेकर असहज रहा है। मुनीर की धमकी सीधे तौर पर इस संधि का उल्लंघन है। पाकिस्तान को यह बात अच्छी तरह पता है कि भारत इस संधि का पूरा पालन कर रहा है, लेकिन फिर भी वह बेवजह का विवाद खड़ा कर रहा है।
सिंधु जल संधि क्या है? इस संधि के तहत सिंधु बेसिन की नदियों को दो हिस्सों में बांटा गया था। रावी, ब्यास और सतलुज का पानी भारत को दिया गया, जबकि सिंधु, झेलम और चेनाब का पानी पाकिस्तान को मिला।
पाकिस्तान की चिंता: पाकिस्तान को डर है कि भारत इन नदियों पर प्रोजेक्ट बनाकर उसके हिस्से का पानी रोक सकता है, जिससे उसकी कृषि और अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।
असली मकसद: जनरल मुनीर की धमकी का असली मकसद भारत के खिलाफ एक नैरेटिव गढ़ना और अपनी जनता के बीच खुद को मजबूत दिखाना है। यह एक हताश और नाकामयाब नेतृत्व की निशानी है।
पाकिस्तान की गीदड़भभकी पर भारत का रुख
जनरल मुनीर की धमकी के बाद भारत ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया है। भारत हमेशा से ही शांति और कूटनीतिक समाधान का पक्षधर रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस धमकी पर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन यह साफ है कि भारत इस तरह की धमकियों को गंभीरता से नहीं लेता। भारत की सैन्य और कूटनीतिक तैयारियां हर स्थिति से निपटने के लिए मजबूत हैं।
भारत की सैन्य ताकत: भारत के पास मिसाइलों और अन्य रक्षा प्रणालियों का एक विशाल जखीरा है, जो किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
विश्व मंच पर भारत की स्थिति: भारत आज एक वैश्विक शक्ति है, जिसे अमेरिका, रूस, फ्रांस और इजराइल जैसे देश समर्थन देते हैं। पाकिस्तान की इस तरह की बयानबाजी उसे विश्व मंच पर और अलग-थलग कर देगी।
Asim Munir Threat | Pakistan India Tensions | Missile Threat | World Drowning Statement | India Strong