Advertisment

Delhi- Mumbai Expressway: नूंह में भीषण हादसा, छ‌ह सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

नूंह के थाना फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई करते कर्मचारियों को रौंद दिया।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना

Photograph: (Google)

नूंह, वाईबीएन नेटवर्क। हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। थाना फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छह कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब 10 कर्मचारी एक्सप्रेसवे की सफाई कर रहे थे। अचानक एक बेकाबू पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Advertisment

घटनास्थल पर अफरा-तफरी, सन्न रह गए लोग

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस, एंबुलेंस और रोड सेफ्टी एजेंसियों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। हादसे की भयावहता को देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। ताजा घटना न केवल सड़क सुरक्षा को लेकर, बल्कि एक्सप्रेसवे पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रशासन ने घटनास्थल को खाली कराया और एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया। अधिकारी घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को सूचित करने के प्रयास में जुटे हैं।

सोशल मीडिया पर भी उठी सड़क सुरक्षा की मांग

Advertisment

घटना की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई। यूजर्स ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही सड़क सुरक्षा, कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से घटना के पूरे कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Advertisment
Advertisment