Advertisment

Pahalgam Attack:आतंक के खिलाफ भारत को मिला अमेरिका का साथ...आतंकियों को पकड़ने में करेगा मदद

आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत अब अकेला नहीं है। दुनियाभर के सभी देश एक -एक कर आगे आ रहे हैं। सभी देश आतंक के खिलाफ भारत की मुहिम में उसका साथ दे रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका ने भी अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
आतंक के खिलाफ भारत को मिला अमेरिका का साथ...आतंकियों को पकड़ने में करेगा मदद
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क| आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत अब अकेला नहीं है। दुनियाभर के सभी देश एक -एक कर आगे आ रहे हैं। सभी देश आतंक के खिलाफ भारत की मुहिम में उसका साथ दे रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका ने भी अपना हाथ आगे बढ़ाया है। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड ने ट्वीट किया, "हम पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर किए गए भीषण इस्लामी आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत के साथ एकजुटता से खड़े हैं। मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के सभी लोगों के साथ हैं। हम आपके साथ हैं और इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने में आपका समर्थन करते हैं। 

Advertisment

दुनिया ने की पाक के आतंक की निंदा 

बता दें, पहलगाम में हुए आतंकी हमले की अमेरिका – रूस समेत दुनिया के कई देशों ने इस हमले को शर्मनाक बताते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की बात कही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉल कर हर संभव समर्थन की पेशकश की, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने आभार जताते हुए कहा कि भारत कायराना हरकत करने वालों को नहीं बख्शेगा और उन्हें न्याय के कठघरे में खड़ा करने को प्रतिबद्ध है। वहीं संयुक्त राष्ट्र समेत रूस, यूएई, ईरान , जापान , ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए भारत के साथ खड़े होने की बात कही। 

Advertisment

आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत

गौरतलब है कि शुक्रवार,25 अप्रैल की सुबह पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर कुछ जगहों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी तरीके से जवाब दिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। हमले के बाद से सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ पूरे इलाके में विस्तृत अभियान छेड़ रखा है। सेना और सुरक्षाबलों ने कई संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी कर रखी है। सेना हेलिकॉप्टर के जरिए भी निगरानी कर रही है।

pm modi | Pahalgam Terror Attack | attack on pahalgham 

pm modi Pahalgam Terror Attack attack on pahalgham
Advertisment
Advertisment