Advertisment

India को Russia का बड़ा ऑफर : उड़े अमेरिका के होश! चीन-पाकिस्तान में बढ़ी घबराहट!

रूस ने भारत को S-500 एयर डिफेंस सिस्टम, Su-57 स्टील्थ जेट और R-37 मिसाइलों का ऑफर दिया है। ये अत्याधुनिक हथियार भारत की रक्षा क्षमता को तेजी से बढ़ेगी। उधर यूएस जहां इस आफर से परेशान हो रहा तो वहीं चीन-पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है।

author-image
Ajit Kumar Pandey
India को Russia का बड़ा ऑफर : उड़े अमेरिका के होश! चीन-पाकिस्तान में बढ़ी घबराहट! | यंग भारत न्यूज

India को Russia का बड़ा ऑफर : उड़े अमेरिका के होश! चीन-पाकिस्तान में बढ़ी घबराहट! | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । अब रूसी हथियारों से भारत की ताकत में बड़ा इजाफा होगा। रूस ने भारत को S-500 एयर डिफेंस सिस्टम, Su-57 स्टील्थ जेट और R-37 जैसी घातक मिसाइलों का ऑफर दे दिया है। इस ऑफर ने जहां अमेरिका के होश उड़ा दिए हैं तो वहीं चीन और पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। ये हथियार भारतीय सेना के लिए बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

भविष्य में होने वाले किसी भी संघर्ष में भारत को निर्णायक बढ़त दिला सकते हैं। इस ऑफर ने दुनियाभर के रणनीतिकारों की नींद उड़ा दी है, क्योंकि इन हथियारों की क्षमता मौजूदा रक्षा प्रणालियों से कहीं बहुत ज्यादा है।

आपको बता दें कि हाल के पहलगाम संघर्ष के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी रक्षात्मक क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें सबसे बड़ी भूमिका रूस से खरीदे गए हथियारों ने निभाई। खासकर S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने। इस सिस्टम ने 250 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी पर उड़ रहे पाकिस्तानी अवाक्स विमान को अचूक निशाना बनाया।

सिर्फ इतना ही नहीं, S-400 ने पाकिस्तानी ड्रोन, मिसाइलों और लड़ाकू विमानों की सटीक जानकारी देकर भारतीय सेना को एक बड़ा फायदा पहुंचाया। यह वही अनुभव था जिसने रूस को भारत के साथ और भी उन्नत हथियारों का सौदा करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisment

इस सफलता के बाद अमेरिका अंदरखाने परेशान है और वह पाकिस्तान को एक बार फिर से मदद करना शुरू कर दिया है। साथ ही भारत की अनचाही ताकत से बौखलाए यूएस राष्ट्रपति ट्रंप ने तो इंडिया पर टैरिफ की मार भी शुरू कर दी है लेकिन भारत बिल्कुल झुकने को तैयार है और न रूस से तेल खरीदना बंद किया है। उधर, भारत के इस रूख से प्रभावित होकर रूस अब और भी आधुनिक हथियार देने का इच्छुक है। ये हथियार न सिर्फ भारत की रक्षा को मजबूत करेंगे बल्कि चीन व पाकिस्तान जैसे पड़ोसियों के लिए भी एक बड़ा खतरा बन जाएंगे।

S-500: डिफेंस सिस्टम का 'सुपरहीरो'

S-500 प्रोमेथियस या 55R6M ट्रायम्फेटर-एम - नाम कुछ भी हो यह एक ऐसी मिसाइल डिफेंस प्रणाली है जो दुश्मनों के होश उड़ा सकती है। यह S-400 और A-235 मिसाइल सिस्टम का अपग्रेडेड वर्जन है और इसे अल्माज-एंटे एयर डिफेंस कंसर्न ने विकसित किया है। यह डिफेंस सिस्टम हाइपरसोनिक हथियारों को भी रोकने में सक्षम होने का दावा करता है।

रूस का कहना है कि उसने S-500 की क्षमताओं का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह किसी भी मिसाइल हमले या हवाई खतरे को हवा में ही खत्म कर सकता है। अगर भारत इस सिस्टम को अपनी सेना में शामिल करता है तो यह भारत की रक्षा क्षमताओं को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

Su-57 फाइटर जेट: आसमान का अदृश्य योद्धा

Advertisment
India को Russia का बड़ा ऑफर : उड़े अमेरिका के होश! चीन-पाकिस्तान में बढ़ी घबराहट! | यंग भारत न्यूज
India को Russia का बड़ा ऑफर : उड़े अमेरिका के होश! चीन-पाकिस्तान में बढ़ी घबराहट! | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

रूस का सुखोई Su-57 फाइटर जेट एक डबल इंजन वाला स्टील्थ मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। यह रूस का पहला स्टील्थ तकनीक से लैस विमान है जिसे PAK FA कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है। यह विमान न सिर्फ हवाई युद्ध में माहिर है बल्कि जमीन और समुद्र में भी दुश्मनों पर घातक हमला करने की क्षमता रखता है।

इसके साथ ही रूस ने भारत को Su-35 जेट और हवा से हवा में मार करने वाली R-37 मिसाइल का भी ऑफर दिया है। R-37 एक लंबी दूरी की मिसाइल है जो दुश्मन के विमानों को मीलों दूर से ही मार गिरा सकती है। ये सभी हथियार मिलकर भारतीय वायुसेना को एक नई शक्ति प्रदान करेंगे।

Advertisment
India को Russia का बड़ा ऑफर : उड़े अमेरिका के होश! चीन-पाकिस्तान में बढ़ी घबराहट! | यंग भारत न्यूज
India को Russia का बड़ा ऑफर : उड़े अमेरिका के होश! चीन-पाकिस्तान में बढ़ी घबराहट! | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)

भारत के लिए क्यों जरूरी हैं ये हथियार?

आज के समय में भारत को चीन और पाकिस्तान दोनों की तरफ से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन अत्याधुनिक हथियारों का मिलना भारत की रणनीतिक स्थिति को काफी मजबूत कर सकता है। सेंटर फॉर एनालिसिस ऑफ वर्ल्ड आर्म्स ट्रेड के निदेशक इगोर कोरोटचेंको का मानना है कि ये हथियार भारतीय सेना के लिए गेम चेंजर साबित होंगे।

Su-57: यह स्टील्थ जेट दुश्मन के रडार को चकमा देकर हमला कर सकता है।

S-500: यह डिफेंस सिस्टम दुश्मन की हाइपरसोनिक मिसाइलों और जेट्स को हवा में ही रोक सकता है।

R-37 मिसाइल: यह लंबी दूरी की मिसाइल हवाई युद्ध में भारत को निर्णायक बढ़त देगी।

हालांकि भारत ने अभी तक रूस के इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। लेकिन अगर यह सौदा होता है तो यह भारत की रक्षा क्षमता को एक नया आयाम देगा और पाकिस्तान की बेचैनी को और बढ़ाएगा।

India Russia Defense Deal | S 500 For India | Su57 Stealth Jet | India Military Power 

India Russia Defense Deal S 500 For India Su57 Stealth Jet India Military Power
Advertisment
Advertisment