Advertisment

Ram Temple flag-hoisting पर पाकिस्तान की टिप्पणी, भारत ने दिया करारा जवाब

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह पर पाकिस्तान की टिप्पणी को भारत ने सख्त शब्दों में खारिज किया। MEA ने कहा- कट्टरता और अल्पसंख्यक उत्पीड़न का इतिहास रखने वाला पाकिस्तान भारत को उपदेश न दे। साथ ही चीन और बांग्लादेश मामलों पर भी भारत ने स्पष्ट रुख रखा।

author-image
Dhiraj Dhillon
RANDHIR JAISWAL

Photograph: (Google)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसकरे भारत ने सख्त शब्दों में खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड कट्टरता, दमन और अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न से भरा पड़ा है। ऐसे में उसे भारत पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक आधार नहीं है। 

बोले- आंतरिक मामलों में बाहरी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

जायसवाल ने कहा, “हम पाकिस्तान के बयान को उसी अवमानना के साथ अस्वीकार करते हैं जिसके वह योग्य है। पाखंडी बयान देने के बजाय पाकिस्तान को अपने शर्मनाक मानवाधिकार रिकॉर्ड पर ध्यान देना चाहिए।”भारत ने साफ किया कि राम मंदिर से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम भारत का आंतरिक मामला है और किसी भी विदेशी टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शंघाई एयरपोर्ट विवाद पर भी भारत का स्पष्ट रुख

MEA ने शंघाई एयरपोर्ट पर अरुणाचल प्रदेश के यात्रियों से जुड़े विवाद पर कहा कि भारत की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है, “अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और इसमें कोई बदलाव हो भी नहीं सकता।”उन्होंने चीन द्वारा उठाए गए कदम को गलत बताते हुए कहा कि ऐसी हरकतें द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाती हैं। रणधीर जायसवाल ने कहा- भारत ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई भी की है।
Advertisment

शेख हसीना मामले में भारत कानूनी प्रक्रिया से आगे बढ़ेगा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़े मामले पर MEA ने बताया कि भारत को उनका अनुरोध प्राप्त हुआ है और इस पर पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। भारत ने स्पष्ट किया कि वह हमेशा बांग्लादेश की शांति, स्थिरता और लोकतंत्र के हित में कदम उठाएगा।
Foreign Ministry statement | Randhir Jaiswal | Ayodhya Dhwajarohan | pakistan | china | Bangladesh 
Advertisment
china pakistan Bangladesh Foreign Ministry statement Randhir Jaiswal Ayodhya Dhwajarohan
Advertisment
Advertisment