Advertisment

India- US के बीच LPG आयात पर ऐतिहासिक डील, 2026 से बड़ा बदलाव, जानें क्या होगा फायदा?

भारत और अमेरिका के बीच एलपीजी आयात पर ऐतिहासिक डील हुई है। भारत 2026 से कम से कम 10% LPG अमेरिका से खरीदेगा। जानें समझौते से भारत को क्या होगा फायदा।

author-image
Dhiraj Dhillon

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत ने ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिका के साथ एक बड़ी और ऐतिहासिक डील पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत भारत की तेल कंपनियां 2026 से कम से कम 10 फीसदी एलपीजी (LPG) का आयात अमेरिकी गल्फ कोस्ट से करेंगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि यह भारत और अमेरिका के बीच पहला स्ट्रक्चर्ड LPG कॉन्ट्रैक्ट होगा, जो एलपीजी सप्लाई के स्रोतों में विविधता लाने की दिशा में अहम कदम है। माना जा रहा है कि यह डील उपभोक्ताओं को सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी। भारत को इस डील से क्या फायदा होगा? यह जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ें।

Hardeep Puri (2)
Photograph: (X.com)

“उपभोक्ताओं को सस्ती एलपीजी उपलब्ध कराने का प्रतिबद्ध”

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि एलपीजी का आयात Mount Belvieu बेंचमार्क के तहत किया जाएगा। बीपीसीएल, आईओसी और एचपीसीएल के शीर्ष अधिकारी हाल ही में अमेरिका गए थे, जहां उन्होंने तेल उत्पादन कंपनियों के साथ वार्ता कर इस डील को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने के बाद भी भारत सस्ती LPG उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500–550 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है, जिसके लिए सरकार हर साल लगभग 40,000 करोड़ रुपये खर्च करती है।

ऊर्जा डील संभावित ट्रेड डील के लिए सकारात्मक संकेत

भारत-अमेरिका संबंधों की बात करें तो ट्रंप सरकार के दौरान आर्थिक तनाव बढ़ा था और भारत पर भारी टैरिफ लगाए गए थे। अब यह ऊर्जा डील दोनों देशों के बीच संभावित ट्रेड डील की ओर सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। उम्मीद है कि अमेरिका जल्द 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाने पर भी फैसला ले सकता है। Hardeep Puri | India- US Energy Deal | LPG Gas 

Advertisment
Hardeep Puri India- US Energy Deal LPG Gas
Advertisment
Advertisment