Advertisment

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जारी किया सेहरी और इफ्तार का कैलेंडर

पूरी दुनिया के साथ भारत देश में भी रमज़ान महीने का आगाज़ होने जा रहा है। इसको लेकर लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने इफ्तार और सेहरी करने का कैलेंडर जारी कर दिया है।

author-image
Mohd. Arslan
एडिट
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

मुसलमानों के पाक और मुकद्दस महीने रमज़ान के आगाज़ में कुछ ही दिन बचे है। लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने रमज़ान में रोज़ा इफ्तार और सेहरी का टाइम टेबल कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार मुसलमान रमज़ान महीने में अपना इफ्तार और सेहरी करेंगे। वरिष्ठ मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने इस कैलेंडर को लॉन्च किया है।

13 घंटे से ज़्यादा समय तक रखा जाएगा रोज़ा 

इसके अनुसार पहला रोज़ा दो मार्च यानी रविवार को होगा। इस दिन सुबह 5 बज के 6 मिनट पर सेहरी का टाइम समाप्त हो जाएगा वहीं इफ्तार 6 बज के 9 मिनट पर खोला जाएगा। इस बार रोज़ा तकरीबन 13 घंटे से ज़्यादा समय तक रखा जाएगा। वहीं आखिरी रोज़ा 31 मार्च यानी सोमवार के दिन होगा। इस दिन मुसलमानों को सुबह 4.33 पर सेहरी खत्म कर लेना होगी वहीं देर शाम इफ्तार 6.25 मिनट पर शुरू होगा। हालांकि रमज़ान महीने की शुरुआत और समापन चांद के अनुसार होती है। ऐसे में चांद दिखने के बाद ही रमज़ान के रोजों की शुरुआत होगी। वहीं महीने के अंत में चांद दिखने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाएगा।

Advertisment

मुसलमानों के लिए पाक और मुकद्दस महीना है रमज़ान

मुसलमानों के लिए इस्लामिक महीना रमज़ान बेहद अहम और अकीदत वाला माना जाता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोज़ा रखकर अल्लाह की इबादत करते है और गरीबों की ज़्यादा से ज्यादा मदद करते है। बड़े पैमाने पर मुसलमान इस महीने जरूरतमंदों में जकात (पैसा) भी वितरित करते है। रमज़ान में मस्जिदों और इबादतगाहों में बड़े पैमाने पर मुसलमान तरावीह की विशेष नमाज़ भी अदा करते है।

Advertisment
Advertisment