/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/22/9s7vLP5ZjiAEaYjzjdZH.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो जल्द ही अपना दूसरा मार्स मिशन मंगलयान-2 लॉन्च करने वाला है | मंगलयान-2, लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है और अब यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल से अंतिम मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहा है।
कम पैसोें में भी मिशन पूरा करने में भारत अग्रणी
2014 में मंगलयान-1 के सफल अभियान के बाद भारत का ये दूसरा मार्स मिशन है | 2014 में मार्स तक पहली ही बार में जाने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना था | भारत ने यह मिशन सिर्फ 400 करोड़ में पूरा किया था जो की हॉलिवुड फिल्म द 'मार्शियन' के टोटल बजट से भी आधा था | भारत ने दुनिया को दिखाया की वो कम पैसों में भी स्पेस मिशन कर सकता है |
कई मिशन लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार
प्रधानमंत्री मोदी की मंजूरी मिलने के बाद, ये मिशन 2026 के शुरुआत में लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है | मंगलयान-2 के अलावा इसरो कई और सारे मिशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है | इसमे 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, 2040 तक चाँद पर पहले भारतीय को भेजने की तयारी कर रहा है | साथ ही इसरो शुक्र पर अपने पहले यान को भेजने की तयारी में भी है |
2023 में भारत ने चंद्रयान-3 लॉन्च किया था और भारत चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुचने वाला दुनिया का पहला देश बना था |