/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/13/hardeep-puri-1-2025-10-13-14-31-22.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। सिख श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को घोषणा की कि पवित्र सिख धरोहर 'जोर साहिब' को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पटना साहिब ले जाया जाएगा। इसके लिए एक भव्य श्रद्धा यात्रा आयोजित की जाएगी, जो दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए पटना पहुंचेगी। पुरी ने बताया कि यह यात्रा लगभग 1500 किलोमीटर लंबी होगी और देश के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं को 'जोर साहिब' के दर्शन का अवसर प्रदान करेगी। पुरी ने कहा- समिति ने सिफारिश की है कि जोर साहिब को पटना साहिब ले जाया जाए, ताकि लोग श्रद्धा निवेदित कर सकें। योजना के अनुसार यह यात्रा दीपावली के बाद शुरू की जाएगी।
क्या है 'जोर साहिब'?
'जोर साहिब' सिख धर्म की एक महत्वपूर्ण और पवित्र धरोहर है, जो गुरुओं की ऐतिहासिक परंपरा और बलिदान से जुड़ी हुई मानी जाती है। आमतौर पर यह धरोहर एक विशेष स्थल पर सुरक्षित रहती है, लेकिन अब इसे जन-सामान्य के दर्शन हेतु ले जाने का निर्णय लिया गया है।
#WATCH | Delhi | On Sikh relic, holy 'Jore Sahib', Union Minister Hardeep Singh Puri says, "The committee has recommended that 'Jore Sahib' be taken to Patna Sahib to let people pay their obeisances. A 1500 km yatra from Delhi to Patna Sahib, covering Delhi, Haryana, Uttar… pic.twitter.com/POxb0zafRi
— ANI (@ANI) October 13, 2025
चार राज्यों से गुजरेगी यात्रा
यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है, बल्कि सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय एकजुटता का भी संदेश देगी। रथयात्रा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में सिख समुदाय से जुड़े प्रमुख स्थलों से गुजरेगी। इस घोषणा के बाद सिख संगत में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह यात्रा सिख इतिहास, परंपरा और आस्था को जन-जन तक पहुंचाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।
Jor Sahib Rath Yatra | Hardeep Puri n