/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/04/uZ1cmJNtC6EgPWegN2JJ.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | भाजपा सांसद और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक अपमानजनक घटना है जो सार्वजनिक इवेंट के दौरान उनके साथ हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कंगना मंच पर मौजूद थीं, तो भीड़ में खड़े कुछ लोगों ने उनकी ओर अभद्र और गंदे इशारे किए।
BJP की महिला सांसद कंगना रनौत का भरी सभा में ऐसा अपमान निंदनीय है। कंगना ने कहा इनकी तरफ फोकस करें और वायरल करें। ताकि कार्यवाही हो जाय। pic.twitter.com/yz6NB8F0p3
— Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305) June 4, 2025
कड़ी कार्यवाही हो सके
कंगना ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए वीडियो में कहती दिख रही है कि, “इन लोगों की तरफ फोकस करें और वीडियो को वायरल करें ताकि इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो सके"। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए इसे निंदनीय करार दिया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल
बता दें, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इस वीडियो के लोकेशन का पता नहीं चल सका है। लेकिन ये एक "हाई ओ स्ट्रीट" नाम के एक इवेंट का वीडियो है। सोशल मीडियो पर कई लोग इस घटना को लेकर चिंता जता रहे हैं। लोग इस घटना की निंदा करते नजर आ रहे है। महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
kangana ranaut