Advertisment

केदारनाथ वीडियो : केदारनाथ में मंदिर के पीछे पिघल रहा है ग्लेशियर, क्या यह प्राकृतिक ख़तरा है?

केदारनाथ से बेहद डरावना और खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है केदारनाथ मंदिर के पीछे चौराबाड़ी ग्लेशियर लगातार पिघलने लगे हैं। जिसे व्यावहारिक रूप से एक चेतावनी संकेत माना जा रहा है।

author-image
Mukesh Pandit
Kedarnath glacier melt
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। उत्तराखंड के केदारनाथ से बेहद डरावना और खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है केदारनाथ मंदिर के पीछे चोराबारी ग्लेशियर लगातार पिघलने लगे हैं। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे व्यावहारिक रूप से एक चेतावनी संकेत माना जा रहा है। केदारनाथ से ऊपर हिमालय क्षेत्र से लगे चौराबाड़ी ग्लेशियर में भारी हिमस्खलन हुआ। ग्लेशियर से भारी मात्रा में बर्फ टूटकर निचले क्षेत्र में आ गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है।

ग्लेशियर से बर्फ लगातार पिघल रही है

केदारनाथ मंदिर के पीछे चौराबाड़ी ग्लेशियर से बर्फ लगातार पिघल रही है। यह तस्वीर गुरुवार दोपहर की है। केदारनाथ मंदिर के पीछे से ग्लेशियर पिघलने का वीडियो दिखाए जाने के बाद, आपदा प्रबंधन टीम की ओर से एक बयान जारी किया गया। उन्होंने कहा कि चोराबाड़ी ग्लेशियर दोपहर 2 बजे से पिघलकर झरने के रूप में नीचे बहने लगा है।

 बादल फटने के संकट से जूझ रहा उत्तराखंड

उल्लेखनीय है कि हाल ही में, उत्तराखंड की दिव्य भूमि बादल फटने से अस्त-व्यस्त हो गई है। जब इस मौसम का पहला बादल फटा, तो धराली गाँव में 5 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही, धराली गाँव पूरी तरह से मिट गया। एक नई झील का भी जन्म हो गया। अब जब ग्लेशियर पिघलने लगे हैं, तो लोगों को यह चिंता सताने लगी है कि क्या उत्तराखंड में नया मानसून दस्तक दे रहा है। Kedarnath glacier melt | Kedarnath temple video

Advertisment
Kedarnath glacier melt Kedarnath temple video
Advertisment
Advertisment