Advertisment

MP: मोहन के मंत्री बोले- लव जिहाद के दोषियों को ISIS की तरह सरेआम गोली मारी जाए

भोपाल में हाल ही में सामने आये लव जिहाद के मामले ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने सनसनीखेज बयान दिया है। विश्वास सारंग ने कहा कि पैर में क्यों छाती में गोली मारनी थी।

author-image
Pratiksha Parashar
vishwas sarang, vishwas kailash sarang
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भोपाल, वाईबीएन नेटवर्क भोपाल में हाल ही में सामने आये लव जिहाद (Love Jihad) के मामले ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। आरोपी फरहान हिंदू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था और फिर उनका दुष्कर्म करता था। इस घिनौने कांड में कई लोग शामिल थे, जिसका मास्टरमाइंड फरहान है। आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गोली मार दी। लव जिहाद के इस घिनौने कांड का भंडाफोड़ होने के बाद हड़कंप मच गया है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने सनसनीखेज बयान दिया है। विश्वास सारंग ने कहा कि पैर में क्यों छाती में गोली मारनी थी। ऐसे लोगों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। 

Advertisment

'पैर में नहीं छाती में गोली मारनी चाहिए'

आरोपी फरहान पुलिस हिरासत में से भागने की फिराक में था। उसने पुलिस अधिकारी पिस्तौल छीन ली। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में उसके ऊपर गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लगी। इसे लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा, "ऐसी हरकत करने वालों को सरेराह में गोली मारनी चाहिए। लव जिहाद जैसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गैंग बनाकर इस तरह की चीजें हो रही हैं तो पैर में क्यों छाती में गोली मारनी थी।" आपको बता दें कि ISIS वाले सरेराह गोली मारते हैं, और कठोर सजा देते हैं। विश्वास सारंग ने भी लव जिहादियों को सरेराह गोली मारने की बात कही है। 

'ऐसे लोगों को जिंदा रहने का अधिकार नहीं'

Advertisment

आरोपी के हाफ एनकाउंटर करने पर विश्वास सारंग ने कहा कि आरोपी भागने की कोशिश करेगा तो ऐसे में क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कहीं भी जिंदा रहने का अधिकार ही नहीं है, जो छोटी बच्चियों को बहला-फुसलाकर ऐसा कृत्य करते हैं यह अक्षम्य है।

क्या है पूरा मामला?

Advertisment

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने  आया है, जिससे लोगों में आक्रोश है। आरोपी फरहान हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता था और फिर उनके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी पहले कॉलेज की छात्राओं से दोस्ती करता था। उन्हें प्रेम जाल में फंसाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाता था। जब लड़कियां उसके प्रेम जाल में फंस जाती तो उन्हें शादी का झांसा देकर उनके साथ दुश्कर्म करता था। आरोपी लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी ने कई लड़कियों पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब भी डाला। इतना ही नहीं लड़कियों के वीडियो पॉर्न साइट्स पर बेंचने का प्लान भी बनाया। 

 Crime | madhya pradesh news | mp news | politics 

mp news madhya pradesh news politics Crime
Advertisment
Advertisment