/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/24/mQJtE906KLKh2wwmFLLL.png)
Bhandara Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र के भंडारा में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में अब तक 8 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य कर्मचारियों के घायल होने की भी प्रारंभिक जानकारी है।
यह धमाका फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ है। फैक्ट्री में हुए धमाके की तस्वीरें भी सामनेआ रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि भारी हथियार बनाने वाले उपकरणों के टुकड़े इधर-उधर बिखरे पड़े हैं।
एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई हैं और घायलों की मदद कर रही हैं।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।
Maharashtra: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों ने गंवाई जान#Maharashtra#bhandara#bhandarablastpic.twitter.com/Vr1sPH6Hj1
— Young Bharat News (@YoungBharat24) January 24, 2025
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। यह धमाका जवाहरनगर स्थित एक आयुध फैक्ट्री में हुआ। आयुध फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद इलाके में दूर-दूर तक आग की लपटें और धुआं देखा जा सकता था।
5 से 7 किलोमीटर तक पहु कई धमाके की आवाज
धमाका भीषण था। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज 5-7 किलोमीटर दूर तक गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना भयानक था। धमाका सी सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 23 में हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका दिन में करीब 11 बजे हुआ, लेकिन इसकी जानकारी देर से मिली। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में काफी समय लग गया।