/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/25/AcUKgNutEKXFWslUEImI.jpg)
कोच्चि, केरल, वाईबीएन डेस्क |केरल तट के पास समुद्र में संकट में फंसे लाइबेरियाई कंटेनर पोत MSC एल्सा 3 के सभी 24 चालक दल के सदस्यों को भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने संयुक्त अभियान में सफलतापूर्वक बचा लिया। INS सुजाता के कैप्टन अर्जुन शेखर ने जानकारी दी कि 24 मई को दोपहर 12:15 बजे जहाज से संकट की सूचना मिली, जिसके बाद भारतीय नौसेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए INS सतपुड़ा और INS सुजाता को राहत अभियान के लिए रवाना किया। INS सुजाता शाम 7 बजे और INS सतपुड़ा रात 8 बजे घटना स्थल पर पहुंचे।
#WATCH | सुबह 08.30 बजे तक, जहाज पर बचे हुए तीन क्रू सदस्यों को INS सुजाता द्वारा बचा लिया गया। सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और ICG स्थिति का आकलन कर रहा है: भारतीय तटरक्षक https://t.co/4EaT43W60bpic.twitter.com/gCojSXrQTJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2025
प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा
कैप्टन अर्जुन शेखर ने कहा,"हमें अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। 40 नॉट की तेज हवाएं थीं, समुद्र में मलबा और कंटेनर तैर रहे थे, जिससे रात में जहाज तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया था। बावजूद इसके, हमने ऑपरेशन जारी रखा और जीवन बचाने में सफलता पाई।"
तीन क्रू सदस्यों को भी बचा लिया गया
शाम को भारतीय तटरक्षक पोत ICGS अर्नवेश ने 21 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगले दिन सुबह 08:30 बजे तक, INS सुजाता द्वारा बचे हुए तीन क्रू सदस्यों को भी बचा लिया गया। भारतीय तटरक्षक बल के अनुसार, सभी चालक दल के सदस्य अब पूरी तरह सुरक्षित हैं और वर्तमान में ICG स्थिति का आकलन कर रहा है।
#WATCH | कोच्चि, केरल | केरल तट से लाइबेरियाई कंटेनर पोत के सभी 24 चालक दल के सदस्यों को ICG और भारतीय नौसेना द्वारा बचाए जाने पर, INS सुजाता के कैप्टन अर्जुन शेखर ने कहा, "24 मई को, 12.15 बजे, हमें मोटर पोत MSC एल्सा 3 से संकट की सूचना मिली... भारतीय नौसेना ने दो जहाज, INS… pic.twitter.com/8R2qzqHRZt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2025