Advertisment

मुर्शिदाबाद दौरे पर Mamata Banerjee, भाजपा से तेज़ हुआ राजनीतिक टकराव

ममता पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा 27 दिनों बाद ममता बनर्जी घड़ियाली आंसू बहाने के लिए मुर्शिदाबाद पहुंची। वहां उनके शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं है। बंगाल के लोग यह समझ गए हैं।"

author-image
Jyoti Yadav
mamta banerjee
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद दो दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। अपने इस दौरे के दौरान ममता बैनर्जी ने भाजपा पर एक आरोप लगाया। अब उनके उस आरोप पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ममता बनर्जी वोट और तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। 

उनके शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं

ममता पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि ममता बनर्जी ने कहा था कि हमारे रहते हुए कोई किसी बांग्लादेशी को नहीं निकाल सकता है। मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के घरों के बाहर निशान बनाकर उनकी हत्या की गई है। प्रशासन के संरक्षण में सभी चीजे की गई। जब बंगाल में सभी हिंदुओं के अंदर एक आक्रोश की भावना जगी तो 27 दिनों बाद ममता बनर्जी घड़ियाली आंसू बहाने के लिए मुर्शिदाबाद पहुंची। वहां उनके शासन में हिंदू सुरक्षित नहीं है। बंगाल के लोग यह समझ गए हैं।"

सांप्रदायिक हिंसा के बजाय सीमा का ध्यान रखें

दरअसल हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचीं ममता बैनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि मैं पीड़ित परिवार से मुलाकात करूं ये भाजपा नहीं चाहती। इसलिए दंगा प्रभावित परिवारों को अन्य स्थानों पर भेज दिया है। बता दें, मुर्शिदाबाद में बीते दिनों वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा हुई थी और कई लोगों की जान गई थी। भड़की हिंसा के बाद ममता बनर्जी का यह जिले का पहला दौरा है। पहलगाम आतंकी हमले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, " सांप्रदायिक हिंसा करने की बजाय कृपया सीमा का ध्यान रखें। कृपया भारत का ध्यान रखें। हम भारत से प्यार करते हैं, कृपया भारत को आपदा से बचाएं। कृपया उन लोगों को न्याय दें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।"

mamta banerjee cmmamtabanerjee Mamata Banerjee vs BJP bengal murshidabad violence Murshidabad Violence
Advertisment
Advertisment