/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/22/mathura-mosque-temple-dispute-2025-08-22-10-12-48.jpg)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज (शुक्रवार) दोपहर 2 बजे इस मामले की सुनवाई होगी। जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। माना जा रहा है कि कोर्ट आज वाद के प्रमुख बिंदु तय कर सकता है, जो विवाद के निपटारे की दिशा में बड़ा कदम होगा।
हिंदू पक्ष का दावा मंदिर तोड़कर बनी थी मस्जिद
यह विवाद मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि और उसके पास बनी शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद का निर्माण 17वीं सदी में औरंगजेब ने प्राचीन केशवदेव मंदिर को तोड़कर कराया था, जो भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान है। दूसरी ओर, मुस्लिम पक्ष मस्जिद की ऐतिहासिक और कानूनी वैधता पर जोर देता है। यह विवाद सिर्फ भूमि स्वामित्व तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें पूजा-अर्चना का अधिकार, जमीन का स्वामित्व और पुरातात्विक जांच जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।
विवाद से जुड़ी 18 से अधिक याचिकाएं लंबित
इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस समय इस विवाद से जुड़ी 18 से अधिक याचिकाएं लंबित हैं। अक्टूबर 2023 से लगातार सुनवाई चल रही है और कोर्ट ने अयोध्या राम जन्मभूमि केस की तर्ज पर कई याचिकाओं को एक साथ जोड़कर सुनवाई शुरू की है ताकि मामले का जल्द निपटारा हो सके। आज की सुनवाई में यह साफ हो सकता है कि कोर्ट किन कानूनी बिंदुओं पर विचार करेगा। चूंकि यह मामला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है, इसलिए दोनों पक्षों की दलीलों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।
mathura news | Shri Krishna Janmabhoomi dispute | Mathura mosque temple dispute | Allahabad High Court hearing
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)