नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। AIIMS दिल्ली में छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी को चिकित्सा आधार को छोड़कर स्टेशन अवकाश सहित किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, पहले से स्वीकृत छुट्टी, यदि कोई हो, रद्द कर दी गई है और छुट्टी पर गए अधिकारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है।
अधिकारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्देश
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनावपूर्ण हालात को ध्यान में रखते हुए, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली में कार्यरत सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार लिया गया है। मंत्रालय के आदेश के तहत, अगले निर्देश तक किसी भी अधिकारी को चिकित्सा कारणों को छोड़कर किसी भी प्रकार की छुट्टी, जिसमें स्टेशन अवकाश भी शामिल है, मंजूर नहीं की जाएगी। साथ ही, पहले से स्वीकृत छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और छुट्टी पर गए अधिकारियों को तुरंत कार्यस्थल पर लौटने का निर्देश दिया गया है।
पाकिस्तान लगातार कर रहा गोलाबारी
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वो भारत के सीमावर्ती इलाकों में लगातार गोलाबारी कर रहा है। हालांकि इंडियन आर्मी पाकिस्तान के हर हमले का जवाब ताकत के साथ दे रही है। पाकिस्तान गत 8 और 9 मई की रात लगातार सीफ फायर और गोलाबरी कर रहा है।