Advertisment

मुंबई में ट्रैक पर अचानक अटक गई मोनोरेल, घंटों यात्रियों की अटकी रहीं सांसें, सीएम ने दिया जांच का आदेश

मुंबई मोनोरेल चेंबूर-भक्ति पार्क बीच में बिजली आपूर्ति में खराबी आने से रास्ते में ही अटक गई। मेट्रो प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। यात्रियों का ढांढस बंधाया जा रहा है।

author-image
Mukesh Pandit
एडिट
Rescue operation underway after a monorail train

Rescue operation underway after a monorail train

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन डेस्क। मुंबई के वाशी गांव इलाके के पास उस वक्त कोहराम सा मच गई, जब एक मोनोरेल अचानक बीच ट्रैक पर रुक गई। कहा जा रहा है कि बिजली आपूर्ति में रुकावट की वजह से ट्रेन अचानक रुक जाने से ट्रेन मेंसवार यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे से यात्री ट्रेन के अंदर ही फंसे रहे और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। मेट्रो प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन से शुरू कर दिया गया है, यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जांचके आदेश दिए हैं।

बारिश से बेहाल है मुंबई

उल्लेखनीय है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई बारिश से बेहाल है। शनिवार से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका सबसे बड़ा असर रेले, सड़क और हवाई यात्राओं पर पड़ा है। रेलवे ने एहतियात के तौर पर कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। आज शाम मैसूर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोनो रेल ट्रैक पर अटक गई। रेस्क्यू अभियान जारी है।

Advertisment

अधिकांश रास्ते अवरुद्ध 

भारी बारिश की वजह से कई रास्तों पर भीषण जाम लगा हुआ है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं। बारिश और जलभराव को देखते हुए BMC ने स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी भी कर दी है। बारिश का असर मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से महाराष्ट्र में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग बाढ़ और भूस्खलन जैसी मौसमी तबाही में फंसे हुए हैं।  ideas of india mumbai | Mumbai attack news | Mumbai attacks | mumbai attack | Mumbai rain not present in conten

mumbai ideas of india mumbai Mumbai attack news Mumbai attacks mumbai attack Mumbai rain
Advertisment
Advertisment