Advertisment

Weather Alert: देशभर में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, हिमाचल से मुंबई तक 257 मौतें

भारत में मानसूनी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का संकट गहराया। हिमाचल, उत्तराखंड, मुंबई, ओडिशा और राजस्थान में भारी बारिश से अब तक 257 लोगों की मौत। जानें ताज़ा हालात और मौसम विभाग का अलर्ट।

author-image
Dhiraj Dhillon
mumbai rain 17 august

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। मानसूनी बारिश ने भारत के कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का संकट खड़ा कर दिया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, केरल और ओडिशा समेत कई हिस्सों में भारी वर्षा हो रही है। पहाड़ी राज्यों में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है।

आफत की बारिश

  • हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत।
  • किन्नौर में भूस्खलन से दिल्ली के युवक-युवती की जान गई।
  • चंबा में कार दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत।
  • मंडी, कुल्लू और किन्नौर में सड़कें और संपर्क मार्ग ठप।

इस मानसून सीजन में 257 से अधिक लोगों की जान बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जा चुकी है।

मौसम विभाग का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक- मुंबई, कोंकण और तेलंगाना में 21 सेमी तक बारिश दर्ज हुई। जम्मू, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, हरियाणा, एमपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 7–20 सेमी तक वर्षा रिकॉर्ड।केरल के एर्नाकुलम और इडुक्की में ऑरेंज अलर्ट जारी।

Advertisment

हिमाचल में तबाही

  • 311 सड़कें, 348 ट्रांसफार्मर और 119 पेयजल योजनाएं ठप।किरतपुर-मनाली फोरलेन सात घंटे बंद रहा।
  • मंडी, कुल्लू और किन्नौर जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से संपर्क बाधित।
  • नालागढ़ के पुरला गांव में जमीन धंसने से 5 घर खाली कराए गए।

उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर मरम्मत

  • उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल में राहत-बचाव कार्य जारी है।
  • गंगोत्री राजमार्ग पर भागीरथी नदी में बनी अस्थायी झील का पानी कम हो रहा है।
  • जेसीबी की मदद से सड़क से कीचड़ हटाने का काम जारी।
  • अभी भी सड़क संपर्क पूरी तरह बहाल नहीं हुआ है।

राजस्थान में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि- उदयपुर और जोधपुर में अगले 4–5 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश।कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।

Advertisment

ओडिशा: भूस्खलन और जलभरा

वकोरापुट और मलकानगिरी में भारी बारिश से भूस्खलन।NH-326 पर पुल पर तीन फीट पानी, यातायात बाधित।आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच सड़क संपर्क प्रभावित।

मुंबई हादसा: पिता-पुत्री की मौत

  • मुंबई के विक्रोली पार्क साइट वर्षा नगर में रात 2 बजे भूस्खलन से बड़ा हादसा।
  • यूपी के प्रतापगढ़ मूल निवासी परिवार पर पहाड़ी से मलबा गिरा।
  • सुरेश मिश्र (50) और बेटी शालू मिश्रा (19) की मौत।
  • पत्नी आरती (45) और बेटा ऋतुराज (20) गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
  • स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अचानक सुरक्षा दीवार और मलबा गिर गया, जिससे परिवार दब गया।
  • लगातार भारी बारिश से देशभर में जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अगले 48 घंटों तक अलर्ट जारी किया है।

current weather conditions | imd weather forecast today | IMD Weather Updates | IMD Weather Warning | india weather forecast | india weather news

Advertisment
india weather news india weather forecast IMD Weather Warning IMD Weather Updates imd weather forecast today current weather conditions
Advertisment
Advertisment