/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/02/bombay-high-court-and-mumbai-ppolice-2025-09-02-09-53-32.jpg)
Mumbai पुलिस का मनोज जरांगे को नोटिस, शाम तक खाली करो आजाद मैदान | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे को मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान खाली करने का नोटिस दिया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया है कि हाई कोर्ट ने आंदोलनकारियों को मंगलवार शाम तक सभी सड़कें और मैदान खाली करने का आदेश दिया था। जरांगे ने चार दिन पहले ही अनिश्चितकालीन अनशन के दौरान जल त्याग का ऐलान किया था, जिससे उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है।
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में पिछले पांच दिनों से चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर आ गया है। इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे मनोज जरांगे को मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान खाली करने का नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद की गई है, जिसमें अदालत ने आंदोलनकारियों को मंगलवार शाम तक सड़कों और मैदानों को खाली करने का निर्देश दिया था।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Maratha reservation activist Manoj Jarange Patil's hunger strike at Azad Maidan enters the fifth day. Visuals from the spot as the activist and his supporters continue to remain here.
— ANI (@ANI) September 2, 2025
Mumbai Police say that the permission to hold a protest has been… pic.twitter.com/uDenkPyJkI
क्यों हुई अदालत की नाराजगी?
अदालत ने मराठा आंदोलन के नेताओं पर शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। कोर्ट का कहना है कि आंदोलन के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हुई और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अदालत के आदेश के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर यह स्पष्ट कर दिया था कि सरकार अदालत के आदेश का पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
जरांगे का जल त्याग और सियासी घमासान अपने आंदोलन के चौथे दिन मनोज जरांगे ने पानी पीने से भी इनकार कर दिया, जिसके बाद उनके समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा देखा गया। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार जानबूझकर जरांगे के आंदोलन को अनदेखा कर रही है। उनका दावा है कि सरकार मराठा समुदाय की मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On Mumbai Police's notice to Maratha reservation activist Manoj Jarange Patil, his lawyer Ashish Gaikwad says, "...The notice states that a few rules have been violated. We are going to present before the Court whether there has indeed been a… pic.twitter.com/MTYPBfXsZm
— ANI (@ANI) September 2, 2025
यह पूरा घटनाक्रम मराठा आरक्षण की मांग को एक नई दिशा दे सकता है। फिलहाल, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शाम तक क्या होता है। क्या आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से खत्म होगा, या फिर कोई नया मोड़ आएगा?
Maratha Reservation 2025 | Manoj Jarange Protest | Azad Maidan Mumbai | Bombay High Court Order