/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/heavy-rain-in-mumbai-2025-08-19-10-34-36.jpg)
Mumbai में आसमानी आफत : Red Alert जारी - 21 August तक बारिश का अनुमान, जानें हर साल क्यों डूब जाती है मुंबई? | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क । मुंबई में सावन महीने के बाद भी मानसून का असर जारी है। जिससे शहर में मूसलाधार बारिश लगातार हो रही है। आज मंगलवार 19 अगस्त को सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। अंधेरी, लोखंडवाला, वीरा देसाई रोड, कुर्ला, पवई, चेंबूर, बांद्रा और सायन जैसे निचले क्षेत्रों में भारी जलजमाव देखा गया है। सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है और जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
उधर, मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 21 अगस्त तक मुंबई में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। सड़कों पर सैलाब जैसे हालात हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गाड़ियां पानी में फंस गई हैं और लोग परेशान हैं।
आपको बता दें कि मुंबई में सोमवार 18 अगस्त 2025 की रात से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बरसात ने पूरे शहर को घुटनों पर ला दिया है। सड़कों पर कमर तक पानी भरा है। लोकल ट्रेनें ठप हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरों में कैद हैं और प्रशासन राहत-बचाव के कामों में जुटा है।
मुंबई, जिसे 'सपनों का शहर' कहते हैं, वहां आज बस पानी ही पानी है। अंधेरी, दादर, कुर्ला और सायन जैसे निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति इतनी खराब है कि गाड़ियाँ डूबी हुई हैं और पैदल चलना भी मुश्किल है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/mumbai-rain-2025-08-19-10-34-57.jpg)
BMC has declared a holiday today for all private offices and establishments in its jurisdiction, except for essential/emergency services.
— ANI (@ANI) August 19, 2025
The India Meteorological Department (IMD) has issued a Red Alert for extremely heavy rainfall in the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC)… https://t.co/595YPINkQ9
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Marine Drive witnesses high tides amid the heavy rainfall in the city. pic.twitter.com/83D21X2wgf
— ANI (@ANI) August 19, 2025
सीएम फडणवीस ने की अपील
मुंबई में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। सरकार पूरी तरह से सहयोग कर रही है लेकिन एक समझदार नागरिक होने के नाते हमारा भी कर्तव्य है कि हम जिम्मेदारी से व्यवहार करें। साथ ही, मुंबई महानगरपालिका ने पंपिंग की व्यवस्था भी की है।
क्यों हर साल पानी-पानी हो जाती है मुंबई?
यह कोई पहली बार नहीं है जब बारिश ने मुंबई को बेहाल किया है। हर साल मॉनसून आते ही यह शहर मानो थम सा जाता है। इसके पीछे कई वजहें हैं:
पुराना ड्रेनेज सिस्टम: मुंबई का ड्रेनेज सिस्टम अंग्रेजों के जमाने का है, जिसकी क्षमता अब कम पड़ रही है। शहर की आबादी और विस्तार के हिसाब से इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
अतिक्रमण और कचरा: नालों और नदियों पर हुए अवैध कब्जों ने पानी के बहाव को रोक दिया है। इसके अलावा, प्लास्टिक और कचरा भी नालों को जाम कर देता है, जिससे पानी सड़कों पर आ जाता है।
जलवायु परिवर्तन: विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण अब कम समय में ज्यादा बारिश हो रही है, जिससे मौजूदा इन्फ्रास्ट्रक्चर इनती बड़ी मात्रा में पानी को संभाल नहीं पाता।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Waterlogging seen as heavy rain lashes Mumbai.
— ANI (@ANI) August 19, 2025
Visuals from the Kopar Khairane Underpass pic.twitter.com/EfNSWvbNt8
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/rain-in-mumbai-2025-08-19-10-35-32.jpg)
लोग परेशान, प्रशासन बेबस?
बारिश की वजह से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें कई रूट पर बंद हो गईं, जिससे लाखों यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं।
सरकार और प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी अलर्ट पर हैं और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए तैयार हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या हर साल इसी तरह की स्थिति से जूझना पड़ेगा? क्या भविष्य में मुंबई को इस जल प्रलय से बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे?
18 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 19 अगस्त सुबह 5:30 बजे तक मुंबई में कितनी बारिश
- विक्रोली-194.5 mm
- सांताक्रूज़-185.0 mm
- जुहू-173.5 mm
- बाइकुला-167.0 mm
- बांद्रा-157.0 mm
- कोलाबा-79.8 mm
- महालक्ष्मी-71.9 mm
वहीं, मुंबई में मौसम विभाग ने 17-21 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है और पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नांदेड़ जिले में लगातार बारिश के कारण 200 से अधिक लोग बाढ़ में फंस गए, जिसके कारण अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना को बुलाना पड़ा।
Mumbai Heavy Rain | Mumbai Floods | Climate Crisis | mumbai news