/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/08/NWx3O7YdSKL4MkfDjal4.png)
crime scene
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। ओडिशा के गजपति जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के आरोपी एक 60 वर्षीय व्यक्ति की ग्रामीण महिलाओं ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और उसका शव जला दिया। यह घटना मोहना थाना क्षेत्र में 3 जून की रात को हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति ने गांव की एक 52 वर्षीय विधवा महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता और अन्य महिलाओं ने एक बैठक की और उस व्यक्ति को खत्म करने का निर्णय लिया।
कुल्हाड़ी से वार कर शव को जलाया
पुलिस जांच में सामने आया कि महिलाएं आरोपी के घर पहुंचीं, जब वह सो रहा था। वहीं 52 वर्षीय महिला ने अन्य पीड़ित महिलाओं की मदद से कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। फिर शव को गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर जला दिया गया। इस पूरी घटना में दो पुरुषों ने भी महिलाओं की मदद की।
चार वर्षों से करता आ रहा था शोषण
पुलिस के मुताबिक, मृतक व्यक्ति पिछले चार वर्षों से विधुर था और इस दौरान उसने गांव की कई महिलाओं का कथित रूप से यौन शोषण किया था। गिरफ्तार की गई आठ महिलाओं में से कम से कम छह ने खुद को उसका शिकार बताया है। इनमें एक महिला वार्ड सदस्य भी शामिल है।
गुमशुदगी की शिकायत से खुला राज
मृतक के परिवार द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जंगल की पहाड़ियों से उसकी जली हुई हड्डियां और राख बरामद की। गजपति के एसपी जतिंद्र कुमार पांडा ने बताया कि इन महिलाओं ने पहले कभी पुलिस से शिकायत नहीं की थी, अब मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
जानिए गजपति के एसपी क्या बोले
गजपति के एसपी, जतिंद्र कुमार पांडा ने कहा- 8 जून को एक शिकायत दर्ज की गई कि एक व्यक्ति की हत्या कर उसे आग के हवाले कर दिया गया। मृतक की बेटी ने शिकायत दर्ज की थी। हमारी टीमें, डीएसपी की निगरानी में, घटनास्थल पर पहुंचीं। उसे तीन दिनों तक किसी ने नहीं देखा था। जांच के दौरान, हमने पाया कि एक महिला ने व्यक्तिगत कारणों से सोते समय उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, गांव की अन्य महिलाओं और कुछ पुरुषों ने मिलकर शव को जंगल में गहरे ले जाकर आग लगा दी। साक्ष्यों के आधार पर, हमने मुख्य आरोपी से पूछताछ की, और उसने अपराध कबूल कर लिया और घटनाओं का क्रम बताया। सोमवार को आठ महिलाओं और दो पुरुषों, कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया कर अदालत में पेश कर दिया।#WATCH | Gajapati, Odisha: A group of women allegedly murdered a man and burnt his body.
— ANI (@ANI) June 10, 2025
SP Gajapati, Jatindra Kumar Panda says, "On 8 June, a report was filed that a man was murdered and set on fire. The deceased's daughter filed the complaint. Our teams, supervised by our DSP,… pic.twitter.com/Jk6yzcMpWQ
Advertisment