Advertisment

"नकदी, सोना, बंगले... इंजीनियर निकला अरबपति! ओडिशा में विजिलेंस का छापा"

ओडिशा में विजिलेंस ने इंजीनियर के ठिकानों पर छापा मार अकूत संपत्ति उजागर की। करोड़ों के गहने, नगदी, और लग्जरी गाड़ियां मिलीं, जो भ्रष्टाचार की पोल खोलती हैं। यह मामला सरकारी सिस्टम में गहरे तक पैठ बना चुके भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े करता है।

author-image
Ajit Kumar Pandey

"नकदी, सोना, बंगले... इंजीनियर निकला अरबपति! ओडिशा में विजिलेंस का छापा" | यंग भारत न्यूज Photograph: (Google | सांकेतिक तस्वीर।)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क ।ओडिशा में आज गुरूवार 3 जुलाई 2025 को विजिलेंस ने एक इंजीनियर के छह ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर अकूत संपत्ति का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान मिले करोड़ों की संपत्ति, सोने-चांदी के ढेर और लग्जरी गाड़ियां देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। 

आपको बता दें कि एक न्यूज एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किए पोस्ट में जानकारी दी है। बताया गया है कि ओडिशा में विजिलेंस विभाग ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। इस बार निशाने पर आए सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी ने सबको चौंका दिया है।

विजिलेंस अधिकारी भी हैरान : कहां से आया इतना पैसा?

विजिलेंस की टीम ने इंजीनियर के संबलपुर, भुवनेश्वर और बलांगीर सहित छह अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, संपत्ति का अंबार देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति का पता चला है, जिसमें आलीशान बंगले, कृषि भूमि, कई फ्लैट्स और कीमती गहने शामिल हैं।

  • 5 करोड़ से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर!
  • बैंक खातों में करोड़ों की नगदी और फिक्स्ड डिपॉजिट।
  • कई महंगी लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं।
  • विजिलेंस की जांच अभी जारी है और उम्मीद है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे होंगे।
Advertisment

क्या ऐसे रुकेगा भ्रष्टाचार? आगे क्या होगा?

विजिलेंस विभाग की यह कार्रवाई निश्चित रूप से सराहनीय है। यह उन भ्रष्ट अधिकारियों के लिए एक कड़ा संदेश है, जो सोचते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं। लेकिन सवाल यह भी है कि ऐसे मामले बार-बार क्यों सामने आते हैं?

सरकार को ऐसे मामलों पर सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनानी होगी जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश ही न रहे।

इस मामले में इंजीनियर की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। उनकी संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस जांच की आंच और कितने 'करोड़पतियों' तक पहुंचती है। 

Advertisment

odisa | Odisa Police | Vigilance Raid | Seized | Odisha Latest News

odisa Odisa Police Vigilance Raid Seized Odisha Latest News
Advertisment
Advertisment