Advertisment

Pahalgam Terror Attack : शहीद नौसेना अधिकारी विनय नरवाल को श्रद्धांजलि, विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा पार्थिव शरीर

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या पर नौसेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नौसेना इस दुख की घड़ी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है।

author-image
Abhishek Mishra
Pahalgam attack Tribute martyred naval officer Vinay Narwal

विनय नरवाल

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam Terror Attack) में नौसेना के युवा अधिकारी विनय नरवाल की दुखद मृत्यु हुई है। नौसेना के समस्त अधिकारियों ने विनय नरवाल की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। आतंकियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। विनय नरवाल इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा है। 

Advertisment

इसी महीने युवा अधिकारी की हुई थी शादी

बुधवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उनका पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचेगा। इस विमान में उनकी पत्नी और परिजन भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि इसी महीने नौसेना के इस युवा अधिकारी की शादी हुई थी। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने विनय नरवाल की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नौसेना के मुताबिक नेवी चीफ समेत भारतीय नौसेना के सभी अधिकारी एवं जवान नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मौत से स्तब्ध और दुखी हैं।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

Advertisment

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या पर नौसेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नौसेना इस दुख की घड़ी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। भारतीय नौसेना हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ भी पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है। नौसेना का कहना है कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। 

हनीमून के लिए गए थे पहलगाम

विनय नरवाल भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। मूल रूप से वह हरियाणा के करनाल जिले के भुसली गांव के निवासी थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके पैतृक गांव में मातम का माहौल है। वह हनीमून के लिए पहलगाम गए थे। विनय दो साल पहले इंडियन नेवी में नियुक्त हुए थे। 16 अप्रैल को उनकी शादी का रिसेप्शन था जिसके बाद वह 21 अप्रैल को हनीमून मनाने के लिए कश्मीर गए थे। 

Advertisment

आतंकवादियों के खिलाफ सघन अभियान 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना ने इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया है। इस बीच हताहत हुए व्यक्तियों व उनके परिजनों की सहायता के लिए श्रीनगर में एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आतंकवादी हमले के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से भी बात की है। इस बातचीत में रक्षा मंत्री ने पहलगाम की स्थिति और उसके बाद के हालातों की जानकारी ली। वहीं सेना व सुरक्षाबलों ने पहलगाम में संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी शुरू कर दी है। सेना व अन्य सुरक्षा बलों द्वारा हेलीकॉप्टर के जरिए भी संदिग्ध इलाके की निगरानी की जा रही है।

Pahalgam Terror Attack
Advertisment
Advertisment