/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/17/GeNHCXsbNpmgQHCx9hKD.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | पाकिस्तान की सेना और सरकार एक तरफ जहां भारत से जारी संघर्ष में परेशान तो वहीं कुदरत भी उन्हें रुक-रुक कर झटके दे रही है। पाकिस्तान में आज, सोमवार 12 मई को एक बार फिर भूंकंप आया। रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप दोपहर 01.26 बजे (आईएसटी) पाकिस्तान में आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। बता दें, पाकिस्तान में ये तीसरी बार भूंकप आया है।
रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आज दोपहर 01.26 बजे (आईएसटी) पाकिस्तान में आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/B5PVq8JKrS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2025
EQ of M: 4.6, On: 12/05/2025 13:26:32 IST, Lat: 29.12 N, Long: 67.26 E, Depth: 10 Km, Location: Pakistan.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 12, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@Ravi_MoES@Dr_Mishra1966@ndmaindiapic.twitter.com/x6TpdHyX6U
5 मई को भी हिला था पाकिस्तान
5 मई को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, यह भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई में आया था। कम गहराई की वजह से आफ्टरशॉक्स यानी बाद के झटकों की आशंका लगातार बनी रही।
pakistan | Earthquake 2025 | Earthquake