नई दिल्ली,वाईबीएन डेस्क: विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें देश की विदेश नीति और कूटनीतिक प्रयासों को लेकर गहन चर्चा की गई। इस बैठक के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि बैठक सामान्य समय से अधिक लंबी चली और इसमें 24 सदस्य शामिल हुए।
विदेश मंत्रालय के साथ लंबी चर्चा हुई
शशि थरूर ने कहा कि विदेश सचिव और विदेश मंत्रालय के साथ हमारी बहुत लंबी चर्चा हुई। यह बैठक आम तौर पर शाम 6 बजे तक खत्म हो जाती है लेकिन आज यह शाम 7 बजे तक चली क्योंकि सभी सदस्य सक्रिय रूप से चर्चा में शामिल रहे। थरूर के अनुसार बैठक के दौरान तीन घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर सवाल-जवाब हुए और विदेश सचिव ने हर सवाल का स्पष्ट व संतोषजनक उत्तर दिया। उन्होंने आगे कहा कि समिति के सभी सदस्य विदेश सचिव के कार्य और समर्पण से प्रभावित हुए और एकजुटता के साथ उनके समर्थन की घोषणा की।
https://x.com/AHindinews/status/1924473095353434500
थरूर बोले—एक अच्छी और सफल बैठक
हम यह भी कहना चाहते हैं कि उन्होंने (विदेश सचिव) देश की बहुत अच्छी सेवा की है। हम सभी उनके आभारी हैं। यह एक अच्छी और सफल बैठक थी। थरूर ने जोड़ा। इस बैठक के दौरान भारत की विदेश नीति, वैश्विक रणनीति, हालिया कूटनीतिक घटनाक्रम और क्षेत्रीय मसलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भूमिका तेजी से बढ़ रही है।