Advertisment

Delhi -NCR समेत देश के कई हिस्सों में बारिश से ट्रैफिक में फंसे लोग, ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई। बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। बारिश के बाद ट्रैफिक जाम देखने को मिला। वहीं हिसार के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
RAINING
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई। बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। बारिश के बाद ट्रैफिक जाम देखने को मिला। वहीं हिसार के कई हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई।अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के कई स्थानों पर हल्की गरज और बिजली (30-50 किमी/घंटा तेज़ हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।

Advertisment

मौसम विभाग का ऑरेज अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट जारी कर आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली की संभावना है।

Advertisment

गरज के साथ बिजली और तेज़ हवा 

छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और पुडुचेरी, विदर्भ और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटे की गति से) की संभावना है।आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवा (50-60 किमी प्रति घंटे की गति से) और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 

Advertisment

rain | heavy rain in delhi | IMD | imd alert | IMDAlert | imd alert today

IMD heavy rain in delhi rain imd alert imd alert today IMDAlert
Advertisment
Advertisment