Advertisment

MP की धरती से गरजे PM Modi, बोले- आतंक का फन उठा तो कुचल देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर शनिवार दोपहर पाकिस्तान पर जमकर बरसे। पाकिस्तान पोषित आतंकवाद पर तंज कसते हुए उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में फिर कहा कि अगर आतंक का फन उठा तो कुचल देंगे।

author-image
Pratiksha Parashar
PM Modi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर शनिवार दोपहर पाकिस्तान पर जमकर बरसे। पाकिस्तान पोषित आतंकवाद पर तंज कसते हुए उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में फिर कहा कि अगर आतंक का फन उठा तो कुचल देंगे। पीएम मोदी  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे हैं और जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान की नारी शक्ति आतंक का काल बनी। पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में बीएसएफ की बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया। 

Advertisment

नारी शक्ति को चुनौती आतंकियों का काल बन गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिंदूर हमारी परंपरा है। नारी शक्ति का प्रतीक है। अब यह सिंदूर शौर्य का प्रतीक बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून नहीं बनाया, हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया। समाज को बांटने की कोशिश की। भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनौती आतंकी और उनके आकाओं के लिए काल बन गई। 

Advertisment

अब हम घर में घुसकर मारेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। पाकिस्तान ने सोचा तक नहीं था कि वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना मिट्टी में मिला देगी। हमारी सेना ने सैकड़ों किलोमीटर भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकवाद के जरिए प्रॉक्सी वार नहीं चलेगा। अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है कि अगर तुम गोली चलाओगे तो मान कर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। 

मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे प्रोजेक्ट

Advertisment

पीएम मोदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई का कहना था कि शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है। आज का कार्यक्रम उनकी सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो की शुरुआत हुई है। दतिया और सतना भी अब हवाई सेवा से जुड़ गए हैं। ये सभी प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे और रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। आज इस पवित्र दिवस पर विकास के इन सब कामों के लिए मध्य प्रदेश को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को अलग नहीं माना

पीएम मोदी ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों न हों, परिणाम लाकर दिखाय जाता है। जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेकों पीड़ियां उसकी चर्चा करें। ये कहना आसान है, लेकिन करना नहीं है। लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को को कभी अलग नहीं माना। 

Advertisment

डाक टिकट और 300 का सिक्का जारी

पीएम मोदी ने भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के सम्मान में 'स्मारक सिक्का और टिकट' जारी किया।

देवी अहिल्याबाई को दी पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि आज देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंति है। इस मौके पर पीएम मोदी मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। 

महिला कामगारों से बातचीत

जंबूरी मैदान में पीएम मोदी ने विभिन्न क्षेत्र की कामगार महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने देवी अहिल्याबाई के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। 

सिंदूरी साड़ी पहनकर पहुंचीं महिलाएं

भोपाल पहुंचने पर पीएम मोदी ने रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर उनका स्वागत किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार भोपाल पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए 15 हजार महिलाएं सिंदूरी साड़ी पहनकर पहुंची हैं। 

pm modi 

pm modi
Advertisment
Advertisment