/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/07/csreNCRDNWRkz0oSqudS.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क | दुनियाभर में 21 जून शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम थी- "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग", जिसे स्वास्थ्य और पर्यावरण के संतुलन का प्रतीक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां 3 लाख से अधिक लोगों और 40 देशों के राजनयिकों की उपस्थिति में सामूहिक योग सत्र आयोजित हुआ।
#WATCH | Hamirpur, Himachal Pradesh | On Operation Sindhu, BJP MP Anurag Thakur says, "If any Indian is in danger, Prime Minister Narendra Modi's government is always there for a rescue, be it Ukraine, Syria, or sending relief for earthquake to Nepal or Turkey and helping the… pic.twitter.com/Xs9PyaK5oP
— ANI (@ANI) June 21, 2025
2,000 से ज्यादा योग कार्यक्रम आयोजित
इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी प्रधानमंत्री के साथ योग करते नजर आए। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चर रिलेशन्स (ICCR) के अनुसार, इस वर्ष 191 देशों में योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाया गया। लगभग 1,300 स्थानों पर 2,000 से ज्यादा योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लाखों लोगों ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका ऐतिहासिक
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा, "दुनिया को योग के मार्ग पर ले जाने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका ऐतिहासिक है। करोड़ों लोग आज योग कर रहे हैं, और यह भारत की संस्कृति और शक्ति का प्रमाण है।"
मोदी की सरकार मदद के लिए तत्पर
उन्होंने "ऑपरेशन सिंधु" का भी उल्लेख किया, जिसके तहत ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि "जब भी कोई भारतीय संकट में होता है, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार मदद के लिए तत्पर रहती है- चाहे वह यूक्रेन हो, सीरिया हो या नेपाल का भूकंप।" अनुराग ठाकुर ने लोगों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और तेल की खपत कम करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का विशेष संदेश है, जो देशवासियों को एक स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करता है।
anurag thakur | International Yoga Day 2025 | पीएम मोदी