Advertisment

PM Modi ने ‘मन की बात’ में छठ, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति पर कही अहम बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में छठ महापर्व, मैंग्रोव, झीलों का पुनर्जनन, भारतीय कुत्ते और राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासत पर जोर दिया।

author-image
Dhiraj Dhillon
Mann Ki Baat 26 October 2025

Photograph: (X.com)

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छठ महापर्व, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विरासत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों को विशेष शुभकामनाएं दीं और बताया कि छठ घाटों पर समाज के हर वर्ग का संगम भारत की सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण है।

बोले- देश भर में त्यौहारों का उत्साह

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशभर में त्योहारों का उत्साह देखा जा रहा है और महिलाओं की उपवास और भक्ति प्रेरणादायक है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और GST बचत उत्सव को सराहा और कहा कि देशवासियों ने इस वर्ष देशी उत्पादों की खरीद बढ़ाकर उत्सव को और समृद्ध बनाया।

जानें पर्यावरण पर क्या बोले पीएम मोदी

पर्यावरण पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने मैंग्रोव पौधारोपण और समुद्री पारिस्थितिकी में इसके महत्व को उजागर किया। गुजरात के ढोलेरा और कच्छ में मैंग्रोव अभियान से डॉल्फिन, केकड़े और प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ी है। बेंगलुरु में कपिल शर्मा ने 40 कुओं और 6 झीलों का पुनर्जनन कर लोगों और कॉर्पोरेट्स को अभियान में शामिल किया।
Advertisment

भारतीय कुत्तों के सुरक्षा में योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री ने भारतीय कुत्तों की प्रशिक्षण और सुरक्षा में योगदान को भी सराहा और कहा कि BSF व CRPF में देशी नस्ल के कुत्तों का प्रयोग बढ़ाया गया है। इसके अलावा मोदी ने सांस्कृतिक पहलुओं, जैसे संस्कृत प्रचार, कोरापुट कॉफी, वंदे मातरम् और जनजातीय नायकों के योगदान की जानकारी भी साझा की। उन्होंने सभी से वृक्षारोपण, देशी उत्पादों के समर्थन और राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में भागीदारी की अपील की।
pm modi | Mann Ki Baat latest | PM Modi Mann Ki Baat
पीएम मोदी Mann Ki Baat latest PM Modi Mann Ki Baat pm modi
Advertisment
Advertisment